जलभराव, कार डूबी, उड़ानों पर असर… आंधी-तूफान ने दिल्ली को कर दिया बेहाल

दिल्ली-एनसीआर में देर रात तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई. शनिवार को दिन में तेज धूप के बाद रात को मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके लिए मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था. फिर कुछ ही घंटों बाद दिल्ली में जमकर बादल बरसे. बारिश के बाद दिल्ली के लोगों को गर्मी से तो राहत मिली. लेकिन इससे कई इलाकों का हाल बेहाल हो गया.

शनिवार और रविवार के बीच हुई बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में जलभराव हो गया. सड़कों पर पानी भरने से लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई. दिल्ली के मिंटो रोड़ पर भारी बारिश के बाद ये हाल हो गया कि वहां खड़ी एक कार पानी में डूब गई. गाड़ी का सिर्फ ऊपरी हिस्सा ही नजर आ रहा था. मिंटो रोड इलाके का हर बरसात में यही मंजर देखने को मिलता है.

यातायात पर बारिश का असर

ऐसे में बारिश का असर यातायात पर भी देखने को मिला, जो बारिश के बाद सड़कों पर भरे पानी की वजह से बाधित हो गया और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मिंटो रोड ही नहीं दिल्ली की कई और जगहों का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जहां बारिश के बाद जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, सड़कों पर लबालब पानी भर गया. कई जगह के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें बारिश के बाद के हालात को साफतौर पर देखा जा सकता है.

इन इलाकों में भरा लबालब पानी

दिल्ली के मोती बाग, धौला कुआं, नानकपुरा, सुब्रतो पार्क, शांतिपथ, चाणक्यपुरी, द्वाराका, में भी सड़कों पर पानी भर गया. इससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, जहां वाहन रेंगते हुए नजर आए. वहीं पैदल चलने वाले लोगों के लिए सड़क पर पानी भरना ज्यादा परेशानी का सबब बन गया. दिल्ली एयरपोर्ट पर भी बारिश का पानी भर गया. यहां से वाहन धीरे-धीरे गुजरते दिखाई दिए. इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों से आधी रात को आई आंधी और बारिश की वजह पेड़ गिरने का वीडियो भी सामना आया है.

बारिश के चलते कई उड़ान सेवा प्रभावित

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश का असर विजय चौक में भी देखने को मिला, जहां दो जगहों पर पेड़ का हिस्सा टूट कर गिर गया. इसके सामने कंस्ट्रक्शन साईट पर लगाई गई फेंसिंग आंधी से बिखर गई. यही नहीं मौसम बिगड़ने का असर उड़ानों पर भी हुआ. इंडिगो एयरलाइन की ओर से एक्स पर पोस्ट कर एडवाइजरी जारी की गई. पोस्ट पर लिखा गया, “दिल्ली के मौसम और हवाई यातायात की भीड़ के कारण उड़ान संचालन प्रभावित है. एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट के स्टेटस के बारे में जानकारी हासिल करें. इसके बाद एयरपोर्ट पहुंचे.”

हालांकि सुबह में जब मौसम कुछ साफ हुआ तो एक अपडेट पोस्ट इंडिगो की ओर से किया गया, जिसमें बताया गया कि दिल्ली में आसमान साफ होने के साथ ही एयरलाइन सर्विस फिर से सामान्य हो गई है. हालांकि साथ ही ये भी कहा गया है कि अपनी फ्लाइट के लिए अपडेट रहें. इंडिगो के साथ-साथ स्पाइसजेट और एयर इंडिया ने भी बारिश की वजह से उड़ानों पर असर को लेकर जानकारी दी. एयर इंडिया ने बताया कि दिल्ली के साथ-साथ अमृतसर और चंडीगढ़ में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण रविवार की शाम और रात तक उड़ान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |