‘शहनाज सिर्फ मेरी थी, किसी और की कैसे…’, सगाई टूटी तो बौखला गया मंगेतर, कर डाला ये कांड महाराष्ट्र By Shahzad Khan Last updated May 24, 2025 194 महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित भामरागढ़ उपविभाग में हाल ही में स्थापित कवंडे पुलिस थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर माओवादी गतिविधियों की सूचना मिलने पर गुरुवार (22 मई) को अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) एम रमेश के नेतृत्व में गढ़चिरौली पुलिस की C-60 कमांडो की 12 टुकड़ियां और सीआरपीएफ 113 बटालियन की एक टुकड़ी कवंडे और नेलगुंडा से रवाना हुईं. Related Posts कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस… महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार—… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें 23 मई यानी शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे जब सुरक्षा बल इंद्रावती नदी के किनारे जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे माओवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. माओवादियों ने किया हमला पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण का मौका दिया, लेकिन जवाब में माओवादियों ने और भी उग्र हमला किया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की. करीब दो घंटे चली मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दो महिला और दो पुरुष माओवादियों के शव बरामद किए गए. ये माओवादी मुठभेड़ में ढेर मृत माओवादियों की पहचान सन्नू मासा पुंगाटी (35), निवासी कवंडे, दलम कमांडर और अशोक उर्फ सुरेश पोरीया वड्डे (38), निवासी कवंडे, दलम सदस्य के तौर पर हुई. इसमें सन्नू मासा के उपर आठ लाख का इनाम घोषित था. इसके उपर एक मुठभेड़, हत्या समेत कुल तीन मामले चल रहे थे. वहीं अशोक भी दो लाख रुपए का इनामी था. इस पर 6 मुठभेड़, 5 हत्याएं, एक आगजनी औऱ 5 अन्य समेत कुल 17 मामले दर्ज हैं. इनके अलावा विज्यो होयामी (25), निवासी पोडिया, गंगालूर (छत्तीसगढ़), दलम सदस्य को भी इस मुठभेड़ में मार गिराया गया. इस पर भी दो लाख रुपए का इनाम घोषित था. वहीं 6 मुठभेड़, 5 हत्याएं समेत कुल 12 मामलों में वांछित था. इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने करुणा उर्फ ममिता उर्फ तुनी पांडू वरसे (21), निवासी गोंगवाड़ा, दलम सदस्य को भी मार गिराने में सफलता हासिल की. इस पर भी दो लाख रुपए का इनाम सुरक्षा बलों ने घोषित कर रखा था. करुणा के खिलाफ 4 मुठभेड़, 2 हत्याएं समेत कुल 9 मामले चल रहे हैं. भारी मात्रा में हथियार बरामद मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक SLR, दो .303 रायफल, एक भरमार, एक वॉकी-टॉकी और अन्य माओवादी साहित्य सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की हैं. यह माओवादी-विरोधी अभियान विशेष पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) संदीप पाटील, पुलिस उप-महानिरीक्षक गढ़चिरौली परिक्षेत्र अंकित गोयल, सीआरपीएफ अभियान प्रमुख अजय कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल एवं कमांडेंट 113 बटालियन सीआरपीएफ जसवीर सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. 87 कुख्यात माओवादियों का खात्मा बता दें कि साल 2021 से अब तक गढ़चिरौली पुलिस ने 87 कुख्यात माओवादियों का खात्मा किया है, 124 माओवादी गिरफ्तार हुए हैं और 63 ने आत्मसमर्पण किया है. पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने इस साहसिक कार्रवाई की सराहना करते हुए अभियान को और तीव्र करने के संकेत दिए हैं. साथ ही सभी माओवादियों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का आह्वान भी किया है. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 194 Share