रात को 12 को बजे घर में घुसा मां का बॉयफ्रेंड… देखते ही बौखलाया बेटा, सिर पर डंडा मार कर दी हत्या

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने अपनी मां के प्रेमी की हत्या कर डाली. उसकी मां का मृतक से कई सालों से अफेयर चल रहा था. एक बार युवक ने अपनी मां को मृतक के साथ देखा भी था. युवक ने मां के प्रेमी की हत्या करने के बाद उसके शव को खेत में गाड़ दिया था. अब पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है.

ये मामला तुर्की थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां छाजन गांव के रहने वाले 26 वर्षीय युवक जीतू का 25 वर्षीय आरोपी अविनाश की 45 वर्षीय मां के साथ अवैध संबंध चल रहा था. अविनाश अपनी मां और जीतू के अवैध संबंध से परेशान था. पांच साल पहले अविनाश ने अपनी मां को जीतू के साथ पकड़ा भी था. अब एक बार फिर से 7 मई को जीतू अविनाश के घर पर घुस आया था.

रात को 12 बजे घर में घुसा

अविनाश ने पूछताछ में बताया कि 7 मई को जीतू रात को 12 बजे उनके घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहा था. अविनाश ने बताया कि उसने जीतू को रोकने की कोशिश की तो दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई. क्योंकि जीतू अविनाश के रोकने पर भी अंदर जाने की जिद कर रहा था. ऐसे में जब दोनों की लड़ाई हुई तो जीतू भागकर खेत पर चल गया. उसका पीछा करते हुए अविनाश भी खेत पर गया.

खेत में गाड़ दिया था शव

अविनाश और जीतू के बीच खेत में भी लड़ाई हुई और इसी लड़ाई में अविनाश ने जीतू पर बांस के डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई. ऐसे में अविनाश ने जीतू के शव को खेत में ही गाड़ दिया और वहां से चल गया. इसके बाद से जीतू लापता था. उसकी पत्नी ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी और जीतू की तलाश शुरू की. 22 मई को पुलिस ने जीतू का शव खेत से बरामद कर लिया. शव का पैर मिट्टी से बाहर निकल रहा था, जिसे देखकर गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी थी. जब शव को बाहर निकाला गया तो वह जीतू का शव निकला. उसके कपड़ों से उसकी पहचान हुई. फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

7 महीने प्रेग्नेंट है जीतू की पत्नी

जीतू की पत्नी ने बताया कि उसकी एक पांच साल की बेटी है और साथ ही वह 7 महीने की प्रेग्नेंट भी है. इसके साथ ही जीतू की मां ने बताया कि उसके बेटे को गांव के रहने वाले रामदेव ने जान से मारने की धमकी दी थी. क्योंकि वह उसकी पत्नी से अक्सर फोन पर बात करता था. जीतू की मां ने उसी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था. लेकिन जब मामले की जांच की गई तो सामने आया कि जीतू का शादीशुदा महिला से अवैध संबंध चल रहा था, जिसके बेटे ने ही उसकी हत्या की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |