“शहर में अपराध और डर का माहौल फैलाने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा- टीआई वाघेला, पुलिस ने चाकू बाजी वालो को जेल भेजा

कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकूबाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा जेल

शहर के छोटा चौक पर दहशत फैलाने की नीयत से चाकूबाजी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।

फरियादी इमरान पिता ताज मोहम्मद, उम्र 29 वर्ष, निवासी कसेरा बाजार शाजापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18 मई को शाम 4 बजे के आसपास वह अपनी दुकान “ताज होटल” पर बैठा था, तभी आरोपी परवेज पिता इरशाद मंसूरी निवासी मंसूरी कॉलोनी और खन्ना उर्फ इश्तियाक पिता इसाक खां निवासी चोबदारवाड़ी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। आरोपियों ने जबरन ‘खर्चे पानी’ के नाम पर पैसे मांगने शुरू कर दिए। विरोध करने पर आरोपी खन्ना ने फरियादी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे आरोपी परवेज ने भी चाकू निकालकर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन फरियादी द्वारा प्रतिरोध करने और आसपास मौजूद लोगों द्वारा हस्तक्षेप करने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद फरियादी को तत्काल जिला अस्पताल शाजापुर ले जाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने की आरोपियों के विरुद्ध अप.क्रमांक 307/2025 धारा-296,118(1),119(1),333,351(3),3(5) बीएन एस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली श्री संतोष वाघेला को आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी है तो निर्देशित किया गया। जिस पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपियों को जिला जेल दाखिल कराया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री संतोष वाघेला ने बताया कि,
*“शहर में अपराध और डर का माहौल फैलाने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस त्वरित और0कठोर कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।”*

शाजापुर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि इस प्रकार की किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने में दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री संतोष वाघेला,उप निरीक्षक वीर सिंह देवड़ा, उप निरीक्षक श्री नवीन बिलावलिया, प्रधान आरक्षक कन्हैया सोलंकी, प्रधान आरक्षक गोविंद सिसोदिया ,प्रधान आरक्षक कपिल नागर, आरक्षक शैलेंद्र गुर्जर आरक्षक विष्णु चौहान एवं महिला आरक्षक नेहा की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |