देश में बढ़ रहे कोविड के मामले, नवजात बच्चों में भी बढ़ रहा संक्रमण, नया वेरिएंट कितना खतरनाक

कोरोना वायरस एक बार फिर दुनिया में दस्तक दे चुका है. खासतौर पर सिंगापुर, हांगकांग और अब भारत के कुछ राज्यों में भी इसके मामले सामने आने लगे हैं. यह नया वेरिएंट JN.1 के नाम से जाना जा रहा है, जो ओमिक्रॉन वेरिएंट का ही एक नया रूप है. हालांकि सरकारें और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हैं, लेकिन आम जनता को भी अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहना होगा.

JN.1 वेरिएंट क्या है?

कोरोना का नया वेरिएंट JN.1, ओमिक्रॉन के BA.2.86 वंश का हिस्सा है. इस वेरिएंट की सबसे पहली पहचान अगस्त 2023 में हुई थी. इसमें लगभग 30 म्यूटेशन हैं, जो इसे इम्यून सिस्टम से बचने में मदद करते हैं और संक्रमण को फैलाने की क्षमता बढ़ाते हैं. यही वजह है कि यह वेरिएंट दुनिया के कई देशों में चिंता का कारण बन चुका है.

भारत में स्थिति क्या है?

भारत में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 19 मई 2024 तक देश में सिर्फ 257 एक्टिव केस पाए गए हैं, जो भारत जैसे देश के लिहाज से बहुत कम हैं. लेकिन चिंता की बात यह है कि महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में मामलों की संख्या बढ़ रही है. मुंबई के केईएम अस्पताल में हाल ही में दो मरीजों की मौत भी हुई है, जिससे सतर्कता और बढ़ गई है.

क्या ये वेरिएंट ज्यादा खतरनाक है?

फिलहाल ऐसा कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है जिससे यह कहा जा सके कि JN.1 वेरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक है. लेकिन जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें इससे खतरा ज्यादा हो सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि सावधानी बरतना जरूरी है, खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए.

किन देशों में बढ़ रहे हैं केस?

सिंगापुर और हांगकांग में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. सिंगापुर में 1 से 19 मई तक करीब 3000 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि हांगकांग में कोरोना से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है. वहां वायरस के LF.7 और NB.1.8 वेरिएंट्स के कारण मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

क्या वैक्सीन असरदार है?

एक स्टडी के अनुसार, पहले ली गई वैक्सीन या पहले हुए संक्रमण से बनी एंटीबॉडीज इस वेरिएंट पर कम असरदार हैं. हालांकि, XBB.1.5 मोनोवैलेंट बूस्टर डोज को JN.1 से लड़ने में असरदार माना जा रहा है. WHO के मुताबिक यह बूस्टर डोज शरीर में एंटीबॉडीज बढ़ाने में मदद करती है और बीमारी की गंभीरता को 19% से 49% तक कम कर सकती है.

कोरोना से बचाव के लिए क्या करें?

  • सरकार और डॉक्टरों की सलाह है कि लोग फिर से कोरोना से जुड़ी सावधानियों को अपनाएं:
  • भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें
  • खांसी-सर्दी होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें
  • बार-बार हाथ धोते रहें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें
  • खांसते या छींकते समय मुंह ढकें
  • बीमार महसूस होने पर दूसरों से दूरी बनाएं

एक्ट्रेस भी संक्रमित

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से मास्क पहनने और सावधानी बरतने की अपील की है. इससे साफ है कि कोरोना फिर से आम और खास सभी को चपेट में ले सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |