डांसर के साथ बलिया के बब्बन सिंह का वीडियो वायरल, बीजेपी नेताओं में आपस में ही छिड़ गई जंग

उत्तर प्रदेश की सियासत में सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो लगातार चर्चा में है. वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक बुजुर्ग नेता हैं और वह ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी नेता ने अपनी सफाई में कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है. साथ ही इसके लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर आरोप भी लगाए. वहीं विपक्ष भी इस वीडियो के लेकर पार्टी पर हमलावर हो गया है.

समाजवादी पार्टी नेता और सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष युवजनसभा पंकज राजभर की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा सीट से बीजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बब्बन सिंह रघुवंशी एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं. फुटेज में यह भी दिख रहा है कि यह सब कुछ एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुआ. वहां पर इस दौरान काफी लोग भी मौजूद थे.

123

वीडियो को लेकर विपक्ष का हमला

वायरल वीडियो में एक महिला बब्बन सिंह रघुवंशी की गोद में बैठी हुई है, इस दौरान वह उसे गलत तरीके से छूता है और चूमता भी है. वहां मौजूद लोग उन्हें देख भी रहे होते हैं. बब्बन सिंह अपने इलाके के संपन्न आदमी हैं और वह रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन भी हैं.

वीडियो को लेकर विपक्षी नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया की जा रही है. पंकज राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए बीजेपी नेता पर पाखंड करने का आरोप लगाया और कहा कि कैसे खुलेआम एक महिला को अपने ऊपर बैठाकर डांस करवा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता का चरित्र देखिए. जो लोग दिन रात नैतिकता और संस्कृति का भाषण देते हैं, असलियत में यही उनका असली चेहरा है. समाज को ऐसे ढोंगी और दोहरे चरित्र वालों से सावधान रहना चाहिए.

विधानसभा चुनाव लड़ चके हैं बब्बन सिंह रघुवंशी

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी इस घटना की निंदा की और इसे बेहद शर्मनाक बताया. उन्होंने इस हरकत को महिलाओं की गरिमा पर बीजेपी के सार्वजनिक रुख से अलग बताया. हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी यह पोस्ट डिलीट कर दी.

Clip

दूसरी ओर, वीडियो वायरल होने के बाद, 1993 के यूपी विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ चुके और वर्तमान में रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन बब्बन सिंह ने मीडिया से अपनी सफाई में कहा कि वायरल वीडियो बिहार में एक शादी समारोह के दौरान रिकॉर्ड किया गया था. उन्होंने 2022 में भी विधानसभा चुनाव लड़ा था.

विधायक केतकी सिंह ने रची साजिशः बब्बन सिंह

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक केतकी सिंह और उनके पति ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए वीडियो वायरल किया है. उन्होंने ही यह वीडियो बनाया है. केतकी सिंह बीजेपी से विधायक हैं. उनका यह भी कहना है कि जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था.

बब्बन सिंह ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वह 70 साल के हैं और इस तरह के काम करने में असमर्थ हैं. उन्होंने इस वीडियो को फर्जी करार दिया. उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि इस तरह का वीडियो किसने बनाया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |