ब्रेक फेल होने के बाद बंद हो गया था बरसाना में रोप-वे, अब इस दिन फिर से होने जा रहा शुरू

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित श्री राधा रानी की नगरी बरसाना में फिर से रोपवे सुविधा शुरू होने जा रही है. यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु राधा रानी के दर्शन करने के लिए आते हैं. राधा रानी का मंदिर काफी ऊंचाई पर है, जहां सैकड़ो सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ता है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बरसाना में राधा रानी मंदिर जाने के लिए रोपवे का संचालन शुरू हुआ था, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 अगस्त 2024 में किया था. लेकिन, इसमें समस्या तब आई जब 18 मार्च 2025 को रोपवे की ट्राली के ब्रेक फेल हो गए, जिसके चलते वहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था.

हालांकि, इस हादसे में कुछ श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हुए थे. जिसके बाद रोपवे संचालन रोक दिया गया था. घटना की जांच की गई और नई ट्रॉलियां मंगाई गईं. अब सारी असुविधा दूर कर इसका फिर से संचालन शुरू किया जा रहा है. उम्मीद है कि गुरुवार से रोपवे को शुरू कर दिया जाएगा, जिससे बरसाना पहुंचकर राधा रानी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु इसका फायदा उठा सकेंगे. खासकर इस सुविधा का फायदा उन लोगों को मिलता है, जो बीमार बुजुर्ग और चलने में असमर्थ हैं.

हादसे के बाद बंद कर दिया था रोपवे

जानकरी के मुताबिक, हादसे के बाद रोपवे बंद था. इसके बाद इसकी जांच करने के लिए आईआईटी रुड़की की टीम पहुंची, जहां पहले जांच में ब्रेक फेल होने की बात सामने आई. वही, उसके बाद जिसको फिर से सुचारू करने के लिए काफी समय लगा और नई ट्रॉलियां भी मुंबई से मंगाई गई.साथ ही रोपवे का संचालन शुरू करने के लिए आईआईटी रुड़की की टीम ने एक बार फिर विस्तृत रूप से इसका निरीक्षण कर जांच की.

गुरुवार से शुरू होने की संभावना

आईआईटी रुड़की की टीम द्वारा सर्वप्रथम ट्रॉलियों के पुर्जों को बारीकी से देखा गया और उसके बाद सिस्टम और ब्रेक की जांच की गई. इस रोपवे को फिर से सुचारू करने के लिए लगभग 1 महीने का समय लगा, इसके बाद यह बनाकर फिर से तैयार हो गया. आईआईटी रुड़की टीम के प्रोफेसर एसपी हर्ष ने जांच कर इसका परीक्षण किया. इस संपूर्ण जांच में विकास प्राधिकरण के सर्वेश गुप्ता (एई), अमरदीप (एक्सईएन), कोलकाता के इंजीनियर कौशिक विश्वास भी इस प्रक्रिया में मौजूद रहे. टीम द्वारा जांच की रिपोर्ट मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को सौंपी जाएगी. वहां से एनओसी मिलने के बाद संचालन फिर से शुरू किया जाएगा. अनुमान है कि गुरुवार को संचालन प्रारंभ किया जा सकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |