देवास की बेटी मुस्कान शेख ने गौरान्वित किया शेख नायता समाज का नाम, कलेक्टर एसपी प्रदेश की टॉपर बेटी को सम्मानित किया

Dewas- देवास जिले के टॉपर एवं संकुल टॉपर 10वीं, 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों का कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने सम्‍मान किया। सम्‍मान कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा 10वीं कक्षा में प्रदेश में छटा स्‍थान प्राप्‍त करने वाली उत्‍कृष्‍ट विद्यालय की छात्रा मुस्‍कान बबलु शेख और 12वीं(मैथ्‍स) कक्षा में प्रदेश में मैरिट में आने पर गर्ल्‍स हायर सेकंडरी सोनकच्‍छ की छात्रा सना अब्‍दूल अजीज खान को प्रमाण-पत्र और 25-25 हजार रूपये की प्रोत्‍साहन राशि देकर सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला स्‍तर पर 10वीं और 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्‍त करने वाले 18 छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं 05-05 हजार रूपये की प्रोत्‍साहन राशि देकर सम्‍मानित किया गया। जिसमें 10वीं के छात्रा प्रतिक्षा पटेल, राजनन्‍दनी यादव, कशिका पटेल, प्रिया निगम और स्‍नेहा जाट तथा 12वीं की छात्रा तनिषा पांचाल, शिवानी नागर, हिमानी राठौर, अंशिका खरे, आकांक्षा सिंह, अंजलि विश्‍वकर्मा, दिया नागर, तमन्‍ना पटेल, स्‍मृति कचोले, रोशनी मालवीय, छात्र नीलेश गुर्जर, रोहित पटेल, रोहित यादव को प्रमाण-पत्र एवं 05-05 हजार रूपये की प्रोत्‍साहन राशि देकर सम्‍मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री अरविंद त्रिवेदी ने किया और आभार श्री सुदेश सांगते ने माना। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद, उद्योग संगठन देवास के उपाध्‍यक्ष श्री अमरजीत सिंह खनुजा, राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष लघु उद्योग भारती श्री समीर मुंदरा,सनफार्मा के श्री सुरेन्‍द्र तुरीन, शिक्षा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री विजय श्रीवास्‍तव जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरी सिंह भारती, सुधीर कुमार सोमानी, श्री प्रकाश कांत, श्रीमती चंद्रावती जाधव, गिगआईटी से सुश्री सागरिका, शिक्षकगण, टॉपर बच्‍चें एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।


#देवास
#dewas

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |