बर्थडे पार्टी में महिला को पिलाया ‘नशीला जाम’, पीते ही खो बैठी सुध-बुध, होश आते ही लगी चिल्लाने

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि उसके घर किराए पर रहने वाले शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि पहले आरोपी ने महिला को अपने घर बर्थडे पार्टी का बहाने करके बुलाया और फिर उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी. इसके बाद उसने महिला का रेप किया. अब महिला ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है.

महिला का आरोप है कि जब उसने शख्स का विरोध किया तो उसने महिला को शादी का झांसा दिया और कई महीनों तक उसका शोषण करता रहा. वह लगातार महिला से शादी करने की बात कहता था. इस दौरान महिला प्रेग्नेंट हो गई तो उसने महिला का गर्भपात (abortion) तक करा दिया. जब महिला ने शादी की जिद की तो वह महिला से ये कहकर भाग गया कि उसका ट्रांसफर हो गया है.

बेहोशी की हालत में किया रेप

विधवा महिला लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में अपनी सात साल की बेटी के साथ रहती है. उसके घर पर किराए पर गोमतीनगर ऑडिट भवन का कर्मचारी रहता था, जिसका नाम हेमंत प्रताप उर्फ राजन है, जिसने महिला के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत की है कि हेमंत उसके घर पर किराए पर रहता था. उसने महिला को बर्थडे पार्टी में बुलाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और जब महिला बेहोश हो गई तो उसका रेप किया.

महिला की बात को टालता रहा

इसके बाद उसने महिला से शादी करने का वादा किया और पांच महीने तक उसका शोषण करता रहा. जब महिला प्रेग्नेंट हुई तो उसने महिला को दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया. इसके बाद वह धीरे-धीरे रात के समय में किराए के मकान यानी महिला के घर से अपना सामान ले जाने लगा. जब भी महिला उससे बात करने की कोशिश करती तो वह टाल देता था.

पुलिस ने किया केस दर्ज

महिला का ये भी कहना है कि एक दिन वह हेमंत से मिलने के लिए ऑडिट भवन पहुंची, जहां हेमंत उन्हें पहले ही गेट पर मिल गया. जब उन्होंने हेमंत से बात करने की कोशिश की तो हेमंत भड़क गया और उसने महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. अब इस मामले में महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत की है, जिसकी जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |