शिक्षक करता था छेड़खानी… शिकायत पर दबाया गला, याददाश्त खो बैठी छात्रा; कैसे पकड़ा गया आरोपी? उत्तरप्रदेश By Shahzad Khan On May 11, 2025 253 उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक इंटर कॉलेज के शिक्षक की ओर से छात्रा का उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. शिक्षक ने 10वीं की छात्रा का उत्पीड़न किया. इससे छात्रा इतनी आहत हुई की वो अपनी आवाज और याद्दाशत ही खो बैठी. दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के डिडौला थाना इलाके के एक गांव का है. गांव में ही इंटर कॉलेज है. Related Posts बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक… आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें छात्रा का कई दिनों तक मुरादाबाद में इलाज चला. इलाज के दौरान छात्रा होश में आई. फिर उसने आपबीती सुनाई. वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी, हत्या की कोशिश और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक को कॉलेज से भी निष्कासित कर दिया गया है. आरोपी शिक्षक का नाम विवेक चीमा है. दो माह से छात्रा को परेशान कर रहा था शिक्षक बताया जा रहा है कि गांव के किसान की 15 साल की बेटी को लगभग दो माह से संविदा शिक्षक विवेक चीमा परेशान कर रहा था. आरोपी शिक्षक दूसरी छात्राओं के साथ भी छेड़छाड़ करता था. पीड़ित छात्रा और दो अन्य छात्राओं ने क्लास की शिक्षिका के पास आरोपी शिक्षक की शिकायत की थी. इसके बाद क्लास की शिक्षिका छात्राओं को प्रिंसिपल के पास लेकर गई और पूरा मामले से उनको अवगत कराया. जान से मारने के इरादे से छात्रा का दबाया गला इसके बाद प्रिंसिपल ने शिक्षक विवेक चीमा को बहुत फटकार लगाई. इससे शिक्षक विवेक चीमा नाराज हो गया. फिर 19 अप्रैल को शिक्षक विवेक चीमा ने धोखे से छात्रा को स्कूलके पीछे बुलाया और उससे छेड़छाड़ की. आरोपी शिक्षक ने जान से मारने के इरादे से छात्रा का गला भी दबाया. इसी कारण छात्रा अपनी आवाज खो बैठी. छुट्टी के बाद छात्रा स्कूल से घर पहुंची तो वो बदहवास थी और कुछ बोल नहीं पा रही थी. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 253 Share