हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कब होंगे जारी, यहां जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर सकता है. जब रिजल्ट जारी हो जाए, तो इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल दर्ज करनी होगी. इस साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गईं थीं.

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे. इसमें कुल पासिंग प्रतिशत के साथ-साथ लड़के लड़कियों का पासिंग प्रतिशत, जिला वाइज रिजल्ट, टॉपर्स के नाम और उनके लिए प्राइज, स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों जैसी जानकारी शेयर की जाएगी.

कैसे देख सकते हैं रिजल्ट?

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org पर जाएं.
  • फिर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.
  • उसके बाद कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक खोलें.
  • अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें.
  • उसके बाद अपना बीएसईएच 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 देखें.
  • आगे की जरूरत के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भी ले लें.

वेबसाइट के अलावा और कहां-कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

जब रिजल्ट जारी हो जाए, तो हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्रों के पास रिजल्ट देखने के और भी विकल्प हैं. छात्र डिजिलॉकर और एसएमएस के माध्यम से 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट देख सकते हैं.

साल 2024 में हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं बोर्ड के रिजल्ट 12 मई को घोषित किए थे, जबकि कक्षा 12वीं के परिणाम उससे पहले 30 अप्रैल को ही घोषित कर दिए थे. पिछले साल कक्षा 10वीं में कुल 2,86,714 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,73,015 छात्र पास हुए थे यानी उनका कुल पासिंग प्रतिशत 95.22 फीसदी रहा था. इसमें लड़कियों ने 96.32 फीसदी पासिंग प्रतिशत हासिल कर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था. इस परीक्षा में लड़कों का पासिंग प्रतिशत 94.22 फीसदी रहा था.

वहीं, 12वीं कक्षा में हरियाणा बोर्ड परीक्षा का कुल पासिंग प्रतिशत 85.31 फीसदी रहा था. इसमें लड़कों ने 88.14 फीसदी पासिंग प्रतिशत के साथ लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया था. इस परीक्षा में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 82.52 फीसदी रहा था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |