जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी बिहार By Shahzad Khan On May 9, 2025 346 बिहार के नालंदा में एक दूल्हे ने वरमाला के बाद स्टेज पर सबके सामने ऐसी हरकत कर डाली कि दुल्हन का पारा चढ़ गया. उसने शादी करने से इनकार कर दिया. दूल्हा गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन दुल्हन नहीं मानी. फिर दूल्हे को बारात खाली हाथ वापस ले जानी पड़ गई. Related Posts पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से… बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें मामला सिलाव थाना क्षेत्र के भुई गांव का है. यहां बुधवार रात को एक घर में गाजे बाजे के साथ बारात पहुंची. बारात का स्वागत किया गया. फिर बारी आई जयमाला की रस्म की. जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई, उसके तुरंत बाद दोनों को मीठा खाने को दिया गया. दूल्हा तब रसगुस्लों को दोनों हाथों से उठाकर खाने लगा. यह देख दुल्हन सन्न रह गई. उसे पता चला कि दूल्हा मानसिक रोगी है. तमतमाते हुए दुल्हन स्टेज से उतरी. बोली- मैं यह शादी नहीं करूंगी. दूल्हा उसके सामने गिड़गिड़ाता रहा कि वो शादी न तोड़े. दूल्हे के घर वालों ने भी दुल्हन को समझाने की कोशिश की. लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही. इसके बाद बारात को बिना दुल्हन ही वापस लौटना पड़ा. दूल्हे की हरकतों से खुल गई पोल गांव वालों ने बताया- भुई निवासी निशा (काल्पनिक नाम) की शादी नूरसराय के झामावरा निवासी विनीत कुमार रक्षक के साथ तय हुई थी. रात को बारात पहुंची. जयमाल के दौरान दूल्हा दोनों हाथों से मिठाई उठाकर खाने लगा. उसकी हरकतें देख दुल्हन समझ गई कि दूल्हा मानसिक रोगी है. उसने शादी से मना कर दिया. ‘बर्बाद होने से बच गई बेटी की जिंदगी’ दुल्हन के परिवार ने बताया- जब रिश्ता तय हुआ था तो हमें यह बात नहीं बताई गई थी कि दूल्हा मानसिक रोगी है. लेकिन जयमाल के दौरान उसकी हरकतों से हमें पता चल गया. ऐन वक्त पर दूल्हे की पोल खुल गई और हमारी बेटी की जिंदगी बच गई. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 346 Share