उत्तरकाशी में भीषण विमान हादसा, जंगल में जा गिरा 7 यात्रियों से भरा विमान, पांच की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आई है. हादसा गंगनानी क्षेत्र के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 7 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई है. वहीं दो अन्य घायल हुए हैं. बचाव दल मौके पर मौजूद है.

इन दिनों उत्तराखंड में चार धाम यात्रा भी चल रही है. ये तीर्थयात्रियों का हेलीकॉप्टर था या कोई दूसरा इसका पता अभी नहीं चला है. सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए पुलिस प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंची. रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में 7 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट कम्पनी का हेलीकाप्टर एरो ट्रिंक था. दुर्घटनास्थल पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम पहुंची हैं.

जंगल में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगनानी जहां पर ये हादसा हुआ है, वहां की दूरी करीब 50 किलोमीटर है. पहाड़ी और दुर्गम स्थान होने के कारण रेस्क्यू टीमों को ऐसे स्थानों तक पहुंचने में समय लग जाता है. हेलीकॉप्टर गंगनानी के पास जंगल में क्रैश हुआ है. उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि गंगनानी के पास जंगल में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. चारधाम यात्रा के दो धाम यमुनोत्री और गंगोत्री उत्तरकाशी जिले में हैं. यमुनोत्री के लिए इसी बार नया हेलीपैड बना है, जहां से तीर्थयात्री चारों धामों के लिए उड़ान भर सकते हैं. इन दिनों उत्तराखंड में मौसम भी खराब है.

सीएम धामी ने जताया दुख

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है. X पर पोस्ट करते हुए लिखा- उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |