B.Sc फस्ट ईयर की छात्रा का हॉस्टल में लटकता मिला शव, परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

सीहोर  : भोपाल नाका स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा रक्षा नायक ने संदेहास्पद परिस्थितियों में कॉलेज के छात्रावास में फांसी लगा ली। घटना कल देर रात की बताई जा रही है। सुबह छात्रा का शव अपने हॉस्टल के कमरे में झूलते मिला। छात्रा सीहोर जिले की इछावर तहसील के भगतपुरा गांव की रहने वाली थी। सूचना पर उसके पिता दशरथ सिंह हॉस्टल पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए इस मौत के लिए कॉलेज प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

थाना कोतवाली को सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करवाया। इस बीच गुस्साए परिजन शव लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत कलेक्टर से की। एसडीएम तन्मय वर्मा के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |