आए दूल्हे राजा… छज्जे से महिलाएं देख रही थीं बारात, भरभराकर गिर पड़ा; कई घायल उत्तरप्रदेश By Shahzad Khan On May 2, 2025 285 उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां बारात देखने के लिए मकान पर महिलाएं खड़ी थीं. तभी अचानक छत का छज्जा गिर पड़ा. छज्जा गिरने से छज्जे पर मौजूद करीब 20 से 25 महिलाएं और पुरुष घायल हो गए, जबकि एक पांच साल की बच्ची की मौके पर दबने से मौत हो गई, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं और घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. Related Posts बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक… आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें वहीं सभी घायलों का जिला अस्पताल समेत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो मेंदेखा जा सकता है कि छत पर खड़ी काफी संख्या में महिलाएं बारात देख रही हैं. देखते देखते छज्जा गिर जाता है और महिलाएं और बच्चे मलबे के साथ नीचे आ धमकते हैं. सभी घायल हैं खतरे से बाहर इस दौरान वीडियो में काफी शोर शराबा होता भी सुना जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां पर मौजूद लोग मलबे से महिलाओं को निकालते हैं. घायलों को आनन-फानन में सभी को संजय गांधी अस्पताल, और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल सभी अब खतरे से बाहर हैं. घायलों ने बताई आपबीती एक घायल प्रहलाद ने बताया की ऊपर से छत का छज्जा गिर गया, जिसके चलते हम लोग घायल हो गए हम लोगों का इलाज जिला अस्पताल में हुआ है. वहीं दूसरे घायल सीताराम श्रीवास्तव ने बताया की बारात आने का समय हुआ था. घर की महिलाएं छत पर खड़ी थीं, जिसके बाद घर का छज्जा नीचे गिर गया, जिसके चलते सभी लोग घायल हो गए सभी का इलाज किया जा रहा है. इस संबंध में पुलिस ने कहा कि घर की छत का छज्जा गिरने का मामला हमारे संज्ञान में आया. हालांकि परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है. अगर कोई शिकायत की जाती है, तो जांच कर कार्रवाई होगी. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 285 Share