‘मेरी बीवी भागी नहीं, वो तो…’, गोंडा में होने वाले दामाद संग फरार सास के पति का नया दावा, बताई कुछ और ही कहानी

यूपी के गोंडा में फिर से एक सास अपने होने वाले दामाद संग भाग गई थी. इस मामले में अब ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है. पहले महिला के पति और परिवार ने खुद ही कहा कि महिला अपने होने वाले दामाद संग भाग गई. यहां तक कि महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट तक उन्होंने खोड़ारे थाने में दर्ज करवा दी.  महिला के पति ने कहा कि उसकी बीवी भागी ही नहीं है. वो घर पर ही है.

एसओ खोड़ारे ने बताया- मामला खोड़ारे थानाक्षेत्र का है. यहां दुधौली थाने के अंतर्गत एक युवक की शादी खोड़ारे थाने के एक गांव में 4 महीने पहले तय हुई थी. लेकिन बाद में यह शादी टूट गई. इसके बाद दुल्हन की मां उसी युवक के साथ भाग गई, जिसके साथ उसकी बेटी की शादी टूटी थी. 44 साल की महिला के पति ने गुमशुदगी दर्ज करवाई.

उसने पूरे मामले से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उसकी बीवी तो कहीं भागी ही नहीं है. वो तो घर पर ही है. वहीं, एसओ खोड़ारे का कहना है कि अभी जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज हुई ही है.

कहां से शुरू हुई सास-दामाद की ये कहानी?

दुबौलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी खोड़ारे थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ तय हुई थी. ये रिश्ता चार महीने पहले तय हुआ था तो लड़का-लड़की आपस में बातचीत करने लगे. लड़का अपनी होने वाली ससुराल के अन्य सदस्यों से भी फोन पर बात करता. इसी दौरान उसकी बातचीत अपनी सास से शुरू हुई. धीरे-धीरे ये बातचीत घंटों-घंटों होने लगी. लड़की को अपनी मां का इस तरह से अपने होने वाले पति से बात करना अच्छा नहीं लग रहा था.

9 मई को होनी है फरार महिला की बेटी की शादी

उस वक्त अलीगढ़ के सास-दामाद का केस भी खूब सुर्खियों में रहा था. इस वजह से लड़की वालों ने यह रिश्ता तोड़ दिया. फिर घरवालों ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी. आने वाले मई महीने की 9 तारीख को उसकी बारात आनी थी, लेकिन उससे पहले जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया. जिस लड़के के साथ पहले उसकी शादी तय हुई थी, वह उसकी मां को लेकर भाग गया. सास के दामाद के साथ भागने की जानकारी जैसे ही घरवालों को हुई, वह हैरान रह गए. आनन-फानन में दोनों की तलाश शुरू कर दी गई. तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब दोनों का कुछ सुराग नहीं लगा तो परिजन खोड़ारे थाने पहुंचे. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सास-दामाद की तलाश शुरू कर दी.

लड़के ने कहा- मैं नहीं भागा सास के साथ

फिर जानकारी ये भी सामने आई कि दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है और इस वक्त दोनों कर्नाटक के बेंगलुरु में हैं. लेकिन अब महिला के पति ने पूरे मामले से ही पल्ला झाड़ लिया है. वहीं लड़का भी इस पूरे मामले को गलत बता रहा है. पुलिस ने बताया- लड़के ने कहा कि वो सास के साथ नहीं भागा है. यह कहानी अब इतनी उलझ गई है कि पुलिस इसी बारीकी से जांच कर रही है. देखना होगा कि आगे मामले में क्या होता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |