प्रेमी को भेजा था पति को मारने के लिए… आरोपी पत्नी को पुलिस ने किया अरेस्ट, लंबे समय से दे रही थी गच्चा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति पर कार चढ़वाने वाली आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 20 मार्च को आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर कार चढ़वाई थी जिसमें पति गंभीर रूप से घायल हो गया था. झांसी रोड पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था. पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 2000 का इनाम भी घोषित किया था.

घटना को 20 मार्च को ग्वालियर के नाका चंद्रबदनी इलाके में अंजाम दिया गया था. पत्नी ने अनिल पाल को एक कार ने कुचलवाकर जान से मरवाने की साजिश रची थी. दरअसल, इस कार को अनिल की पत्नी रजनी का प्रेमी मंगल सिंह चल रहा था. दिनदहाड़े इस घटना का अंजाम दिया गया था. वहीं यह घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. हादसे में पति अनिल पाल गंभीर रूप से घायल हो गया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर झांसी रोड थाना पुलिस ने इसमें अनिल की शिकायत पर उसकी पत्नी रजनी और प्रेमी मंगल सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था.

पत्नी पर था दो हजार का इनाम

घटना के बाद पुलिस ने प्रेमी मंगल सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था लेकिन पत्नी रजनी फरार चल रही थी. आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 2000 का इनाम भी घोषित किया था. आज सूचना मिलने पर झांसी रोड पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस रजनी को कोर्ट में पेश कर अगली कार्रवाई करने की बात कह रही है. पति ने पत्नी और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

पुलिस ने किया अरेस्ट

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति अनिल पाल पर प्रेमी मंगल सिंह से कार चढ़वाई थी. 20 मार्च को नाका चन्द्रबदनी इलाके में घटना हुई थी. घटना के बाद प्रेमी मंगल सिंह गिरफ्तार हो चुका था. SSP धर्मवीर सिंह ने फरार रजनी पर ईनाम घोषित किया था. झांसी रोड़ थाने में पत्नी और प्रेमी पर केस दर्ज है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जबलपुर के गैरिसन मैदान में भव्य जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, 400 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन     |     फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में फूटा किसानों का गुस्सा, विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाई समस्याएं     |     जबलपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मंडला में पदस्थ पुलिस आरक्षक पर FIR दर्ज     |     सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में दिखा दुर्लभ नजारा, भालू को सामने देख पीछे हटा जंगल का राजा बाघ     |     महाकाल मंदिर में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम, विधायक पुत्र का रील बनाते वीडियो वायरल     |     ग्वालियर के पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन टैंकर में भीषण विस्फोट, सामने आए रोंगटे खड़े कर देने वाले सीसीटीवी फुटेज     |     मध्य प्रदेश के खरगोन में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सहम कर घरों से बाहर निकले लोग     |     इंदौर में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन के हुक से घायल बुजुर्ग की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत     |     भोपाल में शराब पार्टी के दौरान पैग बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने की चाचा की चाकू मारकर हत्या     |     11 साल के बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा बेबस पिता, 23 दिन से नहीं मिला कोई सुराग     |