मोबाइल छीनकर भाग रहा था, लड़की ने ऐसा पीटा, कान पकड़कर बोला- Sorry दीदी

यूपी के कानपुर में एक लड़की ने सड़क पर मोबाइल लुटेरे को पकड़कर पीट दिया, जिसके बाद वहां मौजूद लोग उसकी जमकर तारीफ करने लगे. दरअसल, दो युवक नीले रंग की स्कूटी से कानपूर के बाबूपुरवा के रहने वाली एक लड़की का शाम को कोचिंग जाते समय पीछा कर रहे थे. अचानक उनमें से एक ने उस लड़की मोबाइल छीना और दोनों भागने लगे.

एक लुटेरा भागने में सफल हो गया, जबकि लड़की ने स्कूटी का नंबर नोट करते हुए शोर मचाकर दूसरे लुटरे को लोगों की मदद से नया पुरवा पुल के पास पकड़वा लिया. इसके बाद लड़की लुटेरे पर बरस पड़ी और फिर थप्पड़ और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी. लड़की ने लुटेरे को इस कदर पीटा कि वो अपने दोनों कान पड़कर लड़की से मांफी मांगने लगा और उसके पांव छूने लगा. उसने लड़की से मांफी मांगते हुए कहा कि दीदी सॉरी गलती हो गई.

लड़की का रौद्र रूप देखकर लोग हैरान

लड़की कानपुर के बाबूपुरवा के रहने वाले रामकृष्ण गुप्ता की बेटी प्रियंका है, जो फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है. लड़की का रौद्र रूप देखकर सड़क पर लोग हैरान रह गए. क्योंकि स्कूटी सवार दूसरे लुटेरे युवक को पकड़ने के बाद उसने एका एक उससे पूछा मेरा मोबाइल कहां है, लेकिन जब तक वह कुछ बात पता उससे पहले लड़की ने उसके बाल पकड़ कर उसपर थप्पड़ और चप्पलों की बरसात कर दी.

आरोपी को हिरासत में

भीड़ से घिरे लुटेरे ने लड़की से हाथ जोड़कर, पैर छूकर और कान पड़कर माफी मांगी. लुटेरा जान की भी भीख मांगने लगा. बोला- सॉरी दीदी गलती हो गई. मौके पर घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया और उससे लड़की का मोबाइल वापस दिलवाया. आरोपी की पहचान अरमान के रूप में हुई है. उसने यह बात कबूली कि उसने अपने साथी बाबू के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है.

फिलहाल पूरे मामले में बाबूपुरवा पुलिस बाबू की तलाश कर रही है. इंस्पेक्टर बाबू पुरवा अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया बाबू के घर पुलिस में गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा. पुलिस ने बताया कि बाबू ने ही मोबाइल छीना और भीड़ से खुद को घिरता देखकर स्कूटी से कूद कर भाग निकला.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |