गर्मियों में ट्रिप पर जा रहें हैं, तो बैग में जरूर रखें सामान

गर्मियों की छुट्टियां आते ही अमूमन लोग ट्रिप पर जाने का प्लान बनाने लगते हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहाड़ों की और रुख करते हैं. जहां हो पहाड़ों की ठंडी वादियां, समंदर किनारे का ठंडा पानी. हर कोई चाहता है कि चिलचिलाती गर्मी से थोड़ा ब्रेक मिले और मन को सुकून भी, लेकिन गर्मियों का मौसम जितना घूमने के लिए मजेदार है उतनी ही चुनौतियां लेकर आता है. पसीना, डिहाइड्रेशन, तेज धूप और स्किन पर टैनिंग. ऐसे में जब आप किसी ट्रिप पर निकल रहे हों, तो बैग में सिर्फ कपड़े और कैमरा ही नहीं, कुछ जरूरी चीजों को भी शामिल करना बहुत जरूरी हो जाता है.

गर्मी में सफर भी खुशनुमा रहे इसके लिए सेहत का सही रहना बहुत जरूरी होता है. गर्मी के दिनों में ह्यूमिडिटी की वजह से सफर के दौरान बेचैनी, चक्कर आना, मितली जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इसलिए अपने साथ बैग में कुछ चीजों को जरूर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर आपको परेशानी न हो. इससे आप पूरे ट्रिप को एंजॉय भी कर पाएंगे. तो आइए जानते हैं गर्मियों में ट्रैवल करते समय बैग में किन जरूरी चीजों को जरूर रखना चाहिए, जो आपके सफर को कंफर्टेबल बनाएं.

गर्मियों में ट्रिप पर जाते समय बैग में जरूर रखें ये चीजें

1. सन्सक्रीन- गर्मियों में तेज धूप से बचना काफी जरूरी हो जाता है. इसके लिए आप जब भी कहीं ट्रिप पर जाएं तो अपने साथ सनस्क्रीन रखना तो बिल्कुल न भूलें. धूप से स्किन को बचाने के लिए सन्सक्रीन बहुत जरूरी है. SPF 30 या उससे ज्यादा वाला वॉटरप्रूफ सन्सक्रीन इस्तेमाल करें.

2. हाइड्रेशन के लिए पानी की बोतल / ORS- गर्मी में डिहाइड्रेशन सबसे बड़ी समस्या होती है. इसलिए हमेशा अपने पास एक रिफिलेबल वॉटर बॉटल रखें. साथ ही ORS या इलेक्ट्रोलाइट पाउडर भी रखें.

3. सनग्लासेस और हैट / कैप- आंखों को सूरज की तेज रोशनी से बचाने के लिए UV प्रोटेक्टेड सनग्लासेस जरूर रखें. साथ ही सिर को ढकने के लिए कैप या हैट जरूर रखें.

4. कॉटन या लाइट फैब्रिक के कपड़े- गर्मियों के लिए हल्के, ढीले और कॉटन या लिनन जैसे हल्के फैब्रिक के कपड़े रखें. ये पसीने को सोखते हैं और स्किन को फ्रेश रखते हैं.

5. बेसिक मेडिसिन किट- गर्मी में सिरदर्द, पेट खराब, डिहाइड्रेशन, मोशन सिकनेस जैसी समस्याएं आम होती हैं. इसलिए पेनकिलर, एंटीसेप्टिक क्रीम, डाइजेस्टिव टैबलेट्स और बैंड-एड्स जैसे बेसिक मेडिसिन जरूर साथ रखें.

6. स्नैक्स और एनर्जी बार्स- ट्रैवल के दौरान ज्यादा घूमने की वजह से शरीर बहुत थक जाता है. ऐसे में भूख लगने पर इंस्टेंट एनर्जी के लिए हेल्दी स्नैक्स, सत्तू, ड्राई फ्रूट्स, मखाने या एनर्जी बार्स जरूर रखें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |