भांजे के अंतिम संस्कार से लौट रहे मामा की बाइक में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हुई मौत

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गुरुवार को ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, यह घटना पड़री रोड़ की है इस घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है दूसरा गंभीर घायल है। पंडोखर पुलिस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। ट्रैक्टर की टक्कर से रामेश और भागीरथ गंभीर रूप से घायल हुए थे।

तत्काल दोनों को अस्पताल भेजा गया यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रमेश को ग्वालियर रेफर कर दिया था ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में रमेश की मौत हो गई।

आपको बता दें कि रमेश और उनके समधी भागीरथ भिंड के गोरा गांव से लौट रहे थे और भिंड में भांजे के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। पंडोखर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और ट्रैक्टर चालक की तलाश पुलिस कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |