जिस जंजीर से बांधनी थी भैंस, उसी से बांध दिया पति, काटने के लिए पुलिस को बुलवाने पड़े कारीगर

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति को भैंस बांधने वाली जंजीरों से बांध दिया. पीड़ित की पत्नी, मां और बेटे ने मिलकर उसे घर के बाहर फेंक दिया. जंजीरों में ताला डाल दिया. पीड़ित पति इसी हालत में थाने पहुंचा. पुलिस वालों ने ताला काटने के लिए आरी वाले को बुलवाया. पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

पूरा मामला विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के छछोनापुर गांव का है. यहां के बृजेश कुमार दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है. वह 12 अप्रैल को अपने गांव आया था. किसी बात को लेकर उसके घर में विवाद हो गया. पीड़ित ने पुलिस से शिकायती पत्र में बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है. जब वह घर आया तो उसके सगे भाई उसकी मां और उसकी पत्नी ने उसे घर से बाहर निकलने को कहा. जब उसने इस बात का विरोध किया तो तीनों ने उसको जमकर पीटा. आरोप है कि उसे भैंस बांधने वाली जंजीर से बांधकर उसे बाहर फेंक दिया.

जंजीरों से बंधा पहुंचा थाने

उसने बचने के लिए शोर मचाया. उसकी चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने उसकी मदद की. बृजेश के पैर से लेकर हाथ तक जंजीर बांधी गई थी और उसमें ताला लगा दिया गया था. राहगीरों की मदद से वह अपनी जान बचा पाया. वह जंजीरों में जकड़ा हुआ थाने पहुंचा. थाने में इस हालत में व्यक्ति को देखकर पुलिस वाले भी हैरान हो गए. पीड़ित से जब उसकी समस्या पूछी गई तो उसने अपनी आप बीती बतलाई.

पुलिस वालों ने बुलवाया कारीगर

पुलिसकर्मियों ने उसे जंजीर से खोलने के लिए आरी वाले को बुलाया, जिसके बाद बेड़ियों में लगे ताले को कड़ी मशक्कत के बाद काटा गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी. विशुनगढ़ पुलिस में बताया कि मामले में पीड़ित ब्रजेश कुमार से एक शिकायत पत्र मिला है. पीड़ित थाने में बेड़ियों से जकड़ा हुआ आया था. उसको बंधन मुक्त कराया गया है. शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |