नाम- केडी राजा, 15 से अधिक केस… कैसे ब्लैकमेलर ने डॉक्टर को फंसाया? पूरी कहानी

मुंबई में एक डॉक्टर से उसका निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगने वाले ब्लैकमेलर को वडाला टीटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने 26 वर्षीय डॉक्टर को निजी वीडियो लीक करने की धमकी दी. इसके बाद डॉक्टर पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. आरोपी का नाम राजा वेणु नायकर उर्फ ​​केडी राजा है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी राजा वेणु नायकर उर्फ ​​केडी राजा के खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज हैं. इनमें जबरन वसूली, हमला, धमकी और चोरी जैसे अपराध शामिल हैं. इससे पहले भी कई बार उनके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. पुलिस के मुताबिक, जबरन वसूली की यह घटना करीब एक महीने पहले 6 मार्च को हुई थी.

डॉक्टर को फोन पर निजी तस्वीरें दिखाकर पैसे ऐंठे

6 मार्च को आरोपी राजा वेणु नायकर उर्फ ​​केडी राजा 26 वर्षीय शिकायतकर्ता डॉक्टर से मिलने आया था. इसके बाद आरोपी डॉक्टर के क्लिनिक में गया और उनको अपने मोबाइल फोन से एक निजी फोटो दिखाई. इसके बाद आरोपी ने वीडियो को वायरल होने से रोकने के लिए डॉक्टर से 60,000 रुपये मांगे, लेकिन डॉक्टर डरा हुआ था. वह परिणामों को लेकर बहुत चिंतित था. डॉक्टर ने अभी इतने पैसे न होने की बात कहते हुए आरोपी को 10 हजार रुपए दे दिए.

बार-बार की पैसों की मांग

हालांकि, आरोपी नहीं सुधरा और डॉक्टर को ब्लैकमेल करना जारी रखा. कुछ दिनों बाद आरोपी डॉक्टर के क्लिनिक पर दोबारा आया और उसे धमकाते हुए 5 लाख रुपये की मांग की. आखिरकार डॉक्टर ने हिम्मत जुटाई और मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

हालांकि, यह पता लगाने के लिए कि आरोपी को वीडियो कहाँ से मिला तथा और इसकी प्रामाणिकता सत्यापित करने के लिए फॉरेंसिक जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |