प्रदूषण 2 महीने की समस्या नहीं… पॉल्यूशन पर क्या कर रही BJP सरकार, CM रेखा गुप्ता ने बता दिया पूरा प्लान

दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या के समाधान पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. एक इंटरव्यू में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या हमेशा ही बनी रहती है. इसे कंट्रोल करने के लिए स्प्रिंकलर का इस्तेमाल किया जाता था. उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल कब किया जाता था? सिर्फ़ सर्दियों में दो महीनों में ही किया जाता था.

ये स्प्रिंकलर से पानी छिड़कते रहते थे. बस प्रदूषण से निपटने के लिए उनकी तरफ से यही काम किया जाता था. जब हम सरकार में आए तो हम समझ गए कि प्रदूषण दो महीने की समस्या नहीं है. यह बीमारी पूरे साल बनी रहती है.

सिर्फ सर्दियों में ही नहीं गर्मियों में भी उतनी ही धूल उड़ती है. इसलिए, हमने वाटर स्प्रिंकलर और स्मोक एयर गन का इस्तेमाल सिर्फ दो महीन के लिए नहीं बल्कि, पूरे साल इस्तेमाल करने का फैसला किया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हम एक बड़ा प्लान तैयार कर रहे हैं कि दिल्ली के सभी रिंग रोड पर लाइट पोल पर वाटर स्प्रिंकलर लगाएंगे. हम पीडब्ल्यूडी और दिल्ली सरकार के माध्यम से सड़कों पर 1,000 वाटर स्प्रिंकलर चलाएंगे.

दिल्ली में कुल 250 वार्ड हैं. हर वार्ड में चार स्प्रिंकलर साल भर चलेंगे और वे काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे प्रयास साफ हैं, हमारी नीति और इरादे भी स्पष्ट हैं.

दिल्ली के पूर्ण राज्य की मांग पर क्या बोलीं?

दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग पर बात करती हैं सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये फैसला केंद्र सरकार को लेना है. हमें भविष्य में इस पर ज्यादा स्पष्टता मिल सकती है. हम तब ही इस पर बात करेंगे.

हालांकि, अब तक इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है. हम केंद्र सरकार के अधीन काम करने की पूरी कोशिश करेंगे. एक डबल इंजन सरकार के रूप में, हम केंद्र सरकार के समर्थन का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |