होने वाली सास संग भागे दामाद की तस्वीर आई सामने, दोनों को साथ में देख बौखलाई दुल्हन, बोली- मुझे बस मेरा…

सास और दामाद का रिश्ता भी वैसा ही होता है, जैसे मां-बेटे का. लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक महिला अपनी ही बेटी के होने वाले दूल्हे संग भाग गई. दोनों में कब अफेयर शुरू हुआ, किसी को पता न चल सका. बाद में उनके अफेयर और भागने की खबर सामने आई तो दोनों परिवार सन्न रह गए. उनका कुछ भी पता नहीं चल सका था. लेकिन अब दोनों की एक तस्वीर सामने आई है. मां को अपने होने वाले दूल्हे संग देख दुल्हन बौखला उठी.

यही हाल दुल्हन के पिता का भी था. उन्हें भी अपनी बीवी की वो तस्वीर देख गुस्सा आ गया. दोनों बोले- वो जिएं या मरें, हमें फर्क नहीं पड़ता. लेकिन घर से जो कैश और गहने लेकर गए हैं, उन्हें वापस कर दें. हमारा अब उनसे कोई रिश्ता नहीं है.

कहां कैसे शुरू हुई ये अनोखी लव स्टोरी

मामला मडराक थाना इलाके के मनोहरपुर गांव का है. यहां रहने वाले जितेंद्र कुमार बेंगलुरु में काम करते हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी शिवानी का रिश्ता राहुल के साथ तय किया था. बेटी की शादी के लिए पिता ने 5 लाख का जेवर तैयार करवाया था और 3 लाख 50 हजार रुपये का भी इंतजाम किया था. मगर इस रिश्ते के साथ ही एक अजीब-गरीब लव स्टोरी शुरू हो गई.

दरअसल, जब शिवानी और राहुल का रिश्ता हुआ तब शिवानी की मां ने अपने दामाद को एक स्मार्टफोन दिया. ये ही स्मार्टफोन सास और होने वाले दामाद के बीच रिश्तों की वजह बन गया. राहुल शिवानी की जगह उसकी मां यानी अपनी होने वाली सास से बात करने लगा. सास को भी अपने होने वाले दामाद राहुल की बातें अच्छी लगने लगीं और दोनों के बीच घंटों-घंटों बातों का सिलसिला शुरू हो गया. तब तक बेटी और महिला के पति ने इन सभी बातों पर गौर नहीं किया. मगर राहुल और महिला के बीच रिश्तों की नींव पड़ चुकी थी.

सास को भगा ले गया राहुल

शिवानी की शादी में 9 दिन ही बचे थे. 16 अप्रैल को उसकी शादी थी. पिता यानी जितेंद्र भी बेटी की शादी के लिए घर आ गए थे. पूरा परिवार शादी की तैयारियां कर रहा था. मगर रविवार के दिन शिवानी की मां किसी काम का बहाना बनाकर घर से बाहर निकली. फिर वह घर वापस नहीं आई. परिजन महिला को खोजते रहे. मगर उसका कुछ पता नहीं चला. फिर महिला के परिजनों को खबर मिली की उनका होने वाला दामाद राहुल भी अपने घर से गायब है. फिर जो सच्चाई सामने आई, उसे जानकर पूरा परिवार हिल गया.

लाखों का कैश और गहने गायब

पता चला कि होने वाला दामाद राहुल ही अपनी होने वाली सास को भगा ले गया. फिर ये भी पता चला कि महिला भी बेटी की शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवर और 3 लाख 50 हजार रुपये लेकर गायब हुई है. बेटी का कहना है कि उसकी मां ने घर में 10 रुपये तक नहीं छोड़े हैं. घर में रखी एक-एक पाई लेकर राहुल के साथ चली गई हैं. फिलहाल महिला के पति जितेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

जितेंद्र और उनकी बेटी ने साफ कर दिया है कि उन्हें सिर्फ उनके घर में रखा सोना-चांदी और रकम वापस चाहिए. बेटी शिवानी ने तो ये तक कहा है कि अब उसे उसकी मां से कोई मतलब नहीं है. वह जीए या मरे, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |