दो मुस्लिम पतियों को तलाक देकर हिंदू पति के घर आई शबनम, देखते ही ससुर जी ने कह डाली ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 19 साल के हिंदू लड़के से शादी करने वाली शबनम का वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद से ही यह शादी खूब चर्चा का विषय बनी थी. शबनम ने शादी से पहले मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपनाया और शिवानी बन गई. इसके बाद 12वीं क्लास में पढ़ने वाले शिवा से शादी कर ली. शबनम उर्फ शिवानी की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं. पहले पति से तलाक के बाद उसने तौफीक से निकाह किया था.

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हसनपुर के सर्किल ऑफिसर दीप कुमार पंत ने बताया- तौफीक से उसे तीन बच्चे हुए. तौफीक सैदनवाली गांव का रहने वाला है. साल 2011 में रोड एक्सीडेंट के कारण वो दिव्यांग हो गया था. शबनम का इस बीच शिवा के साथ अफेयर चल पड़ा. फिर उसने 5 अप्रैल को तौफीक से तलाक मांगा. तौफीक ने भी उसे तलाक दे दिया. इसके बाद शबनम ने हिंदू धर्म अपनाकर शिवानी नाम रखा और शिवा से शादी कर ली.

शिवा के पिता, सैदनवाली निवासी दाताराम सिंह ने संवाददाताओं से कहा- हम अपने बेटे के फैसले का समर्थन करते हैं. अगर दोनों खुश हैं तो परिवार भी खुश है. हम केवल यही उम्मीद करते हैं कि दोनों शांतिपूर्वक और प्यार से रहें.

‘खुदा उसे माफ नहीं करेगा कभी भी’

वहीं, तौफीक ने कहा- शबनम ने मुझे धोखा दिया है. लेकिन मैं अब इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता. बस धोखा देना गलत था. खुदा इसके लिए उसे कभी माफ नहीं करेगा. शबनम के माता पिता नहीं है. उसकी पहले भी मेरठ में शादी हुई थी. पहले पति से तलाक के बाद उसने मुझसे निकाह किया. अब तीसरी शादी कर ली.

शादी के बाद वीडियो वायरल हुआ

शादी के बाद कपल का वीडियो भी वायरल हुआ. वीडियो में उन्होंने कहा- कोई भी हमारी जिंदगी में दखल अंदाजी न करे. हम दोनों खुश हैं और अपनी मर्जी से ही साथ रहने की कसम खाकर शादी की है.

मॉर्निंग वॉक से शुरू हुई लव स्टोरी

दोनों के बीच प्रेम कहानी मॉर्निग वॉक से शुरु हुई. 18 साल का शिवा सुबह के समय हर रोज वॉक के लिए घर से निकलता था. उसी दौरान रास्ते शबनम से उसकी मुलाकात हुई. तभी से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. देखते ही देखते दोनों का एक दूसरे से मिलने का सिलसिला लगातार शुरू हो गया, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे साथ जिने मरने की कसम खाते हुए शादी के बंधन में बंधने की बात मन में ठान ली ओर आपस में शादी कर ली.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |