मानव चैन-धरना-गिरफ्तारी-ब्लैक आउट… वक्फ कानून के खिलाफ ऐसी है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तैयारी

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है. वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ “वक्फ बचाओ मुहिम ” के पहले दौर का आगाज 10 अप्रैल से शुरू होगा और 7 जुलाई तक चलेगा. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा, ये मुहिम शाह बानो मामले की तरह शहर से लेकर गांव तक चलाई जाएगी. “तहफ्फुज़ ए औकाफ़ कारवा ” यानी वक्फ की हिफाजत के नाम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 22 अप्रैल को बड़ा कार्यक्रम होगा. वहीं, 7 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

साथ ही वक्फ बिल के विरोध में प्रदेशों की राजधानियों में धरना और गिरफ्तारी कार्यक्रम चलाए जाएंगे. जुम्मे की नमाज के बाद लोग मानव चैन बनाकर या दूसरे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे. साथ ही बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि 30 अप्रैल की रात 9:00 बजे लोग अपने घर, फैक्ट्री, ऑफिस की लाइट बंद करके आधे घंटे के लिए अपना विरोध दर्ज कराए. हर जिला मुख्यालय पर धरना देकर डीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा.

लोगों को किया जाएगा जागरूक

बोर्ड ने कहा, देश के बड़े 50 शहर दिल्ली, मुंबई हैदराबाद, रांची, लखनऊ अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी. इन सभी बड़े शहरों में बुद्धिजीवी समाज के साथ मीटिंग की जाएगी और उन्हें वक्फ बल के नुकसान के बारे में समझाया जाएगा. महिलाओं को जागरूक करने के लिए भी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की महिला विंग काम करेगी और अलग-अलग जगह पर प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे.

वक्फ बिल को मिली मंजूरी

वक्फ संशोधन बिल विपक्ष के विरोध और हंगामे के बीच दोनों संसद के पारित हो चुका है. साथ ही राष्ट्रपति भी इसको मंजूरी दे चुकी हैं. राज्यसभा में इसके पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े. लोकसभा में इसके पक्ष में 288 और विपक्ष में 232 वोट पड़े थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को अपनी मंजूरी दे दी थीं. इसी के बाद अब मुस्लिम लॉ बोर्ड इसका विरोध कर रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |