यूपी में मौसम का दोहरा अलर्ट: कहीं लू तो कहीं बारिश की चेतावनी, जानें 28 जिलों का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए दोहरा अलर्ट जारी किया है. एक ओर राज्य के 17 जिलों में लू (हीटवेव) की चेतावनी दी गई है, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. इन जिलों में गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं. यहां दिन के तापमान में तेज़ बढ़ोतरी और गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को हीट स्ट्रोक का खतरा भी हो सकता है.

इन जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. IMD ने गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बस्ती जिलों में बिजली के कड़कने के साथ बारिश की संभावना जताई है. IMD का यह अलर्ट 24 से 48 घंटे तक प्रभावी रह सकता है. प्रशासन ने भी जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

वज्रपात को लेकर चेतावनी

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले इलाकों में जाने से बचने और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लेने को कहा है. भयंकर गर्मी और धूप में निकलते समय छाता या टोपी का उपयोग करना चाहिए. बिजली के गिरने के समय पेड़ों के नीचे खड़ा नहीं होना चाहिए.

अत्यधिक गर्मी या लू लगने से खासकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बाहर काम करने वालों और पहले से ही बीमार लोगों जैसे कमजोर लोगों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के कलर कोड के अनुसार, येलो अलर्ट का मतलब है सावधान रहें और लोगों को गर्मी के संपर्क में आने से बचने, हल्के, हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनने तथा अपने सिर को ढकने की सलाह दी जाती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |