दो मुस्लिम पति, फिर हिंदू लड़के से हो गया प्यार… तीन बच्चों की मां ने तीसरी शादी की तो शौहर बोला- खुदा तुम्हें माफ नहीं करेगा

कहते हैं प्यार अंधा होता है. यह न तो जाति, धर्म, रंग-रूप देखता है और न ही उम्र. ये तो कभी भी कहीं भी और किसी से भी हो जाता है. ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है. यहां तीन बच्चों की मां को नाबालिग लड़के से प्यार हो गया. महिला मुस्लिम है और लड़का हिंदू. दोनों मॉर्निंग वाक पर जाते थे. इस दौरान दोनों के नैन लड़े और प्यार हो गया. फिर उन्होंने तय किया कि वो अब शादी भी कर लेंगे. फिर उन्होंने शादी भी कर ली. हैरानी की बात ये है कि इस लव मैरिज को पंचायत ने भी हरी झंडी दिखाई.

यह अनोखी लव स्टोरी अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. धर्म अलग, उम्र में काफी अंतर, यहां तक कि प्रेमिका शादीशुदा थी. फिर भी भी दोनों को लव स्टोरी को शादी के अंजाम तक पहुंचने में कोई खास परेशानी नहीं आई. शादी के बाद दोनों का वीडियो भी वायरल हुआ है. वीडियो में उन्होंने कहा- कोई भी हमारी जिंदगी में दखल अंदाजी न करे. हम दोनों खुश हैं और अपनी मर्जी से ही साथ रहने की कसम खाकर शादी की है.

नाबालिग लड़का और उसकी पहले से ही शादीशुदा प्रेमिका सैदनगली थाना क्षेत्र के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. दोनों के बीच प्रेम कहानी मॉर्निग वॉक से शुरु हुई. 17 साल का शिवा सुबह के समय हर रोज वॉक के लिए घर से निकलता था. उसी दौरान रास्ते शबनम से उसकी मुलाकात हुई. तभी से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. देखते ही देखते दोनों का एक दूसरे से मिलने का सिलसिला लगातार शुरू हो गया, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे साथ जिने मरने की कसम खाते हुए शादी के बंधन में बंधने की बात मन में ठान ली ओर आपस में शादी कर ली.

पंचायत ने दिखाई हरी झंडी

इस बात का पता दोनों परिवारों को चला तो मामला पंचायत तक भी जा पहुंचा. पंचायत के लोगों ने दोनों के साथ रहने पर सहमती जताई. अब शबनम ने शिवा से शादी करने के बाद अपना नाम शिवानी रख लिया है, जिसके बाद अब यह प्रेम कहानी प्रेम विवाह में बदलने के बाद चर्चा का विषय बनी हुई है.

दो शादियों के बाद अब तीसरी शादी

शबनम से शिवानी बनी तीन बच्चों की मां के पहले पति तौफीक ने कहा- उसने मेरे विश्वास को तोड़ा है. मेरे साथ धोखा हुआ है किया है. खुदा उसे कभी माफ नहीं करेगा. अब मैं अपनी तीनों बेटियों को उसकी परछाई से दूर रखूंगा. शबनम की तौफीक से पहले भी एक निकाह ओर हो चुका है, जिसके टूटने का कारण खुद तौफीक को भी नहीं पता.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |