अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए रिकॉर्ड किया वीडियो, फिर देने लगा धमकी… बरेली में इंजीनियर पति की शर्मनाक करतूत

उत्तर प्रदेश के बरेली से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक विवाहिता ने अपने ही पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति और उसके परिवार ने दस लाख रुपये नकद और एक कार की मांग शुरू कर दी थी. इतना ही नहीं पति अप्राकृतिक संबंध बनाकर वीडियो वायरल करने की धमकी देता है।

मामला मलूकपुर इलाके का है. महिला ने किला थाने में केस दर्ज करवाया है. महिला का आरोप है कि जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो पति का व्यवहार बदल गया. वह मारपीट करने लगा और शारीरिक शोषण भी करने लगा. पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था और उसका वीडियो भी बना लिया. जब उसने इसका विरोध किया, तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई.

सिगरेट पीकर मुंह पर छोड़ता था धुआं

महिला का आरोप है कि उसका पति सिगरेट पीकर उसके चेहरे पर धुआं छोड़ता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. वो पति की मार झेलती रही ये सोचकर कि कभी तो वो सुधरेगा जरूर. मायके से भी उसे कोई साथ नहीं मिला.

18 मार्च को घर से निकाला गया

पीड़िता के मुताबित, पति ने 18 मार्च को उसे घर से निकाल दिया. महिला ने सुभाषनगर में किराये का मकान लिया, लेकिन पति ने मोबाइल लोकेशन App से उस पर नजर रखी. कुछ दिन बाद पति पुलिस को लेकर महिला के किराये के घर पहुंच गया और उस पर बीस लाख रुपये व जेवर चोरी करने का आरोप लगाया. पीड़िता का कहना है कि उसके मायके वालों ने भी उसकी कोई मदद नहीं की, जिससे वह पूरी तरह अकेली पड़ गई.

किला थाने में रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

थक-हारकर महिला ने किला थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला बरेली में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग महिला की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं और इंजीनियर पति की इस घिनौनी हरकत पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |