यूपी में गलत हो रहा है, अब पुलिस पर ही जुर्माना लगाना पड़ेगा…सिस्टम के रवैये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) संजीव खन्ना ने उत्तर प्रदेश में सिविल विवादों को आपराधिक मामलों में बदलने पर नाराजगी जाहिर की है. सीजेआई ने कहा कि यूपी में जो हो रहा है, वह गलत सरासर है. रोजाना सिविल मुकदमों को आपराधिक मामलों में बदला जा रहा है.सिस्टम के रवैये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त टिप्पणी की है, इसके साथ ही कोर्ट ने आगे से जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी है.

कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह बेतुका है, सिर्फ पैसे न देने को अपराध नहीं बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि मैं जांच अधिकारी को गवाह के कटघरे में आने को कहूंगा. जांच अधिकारी को गवाह के कठघरे में खड़े होकर अपराध का मामला बनाने दें. यही सही रहेगा. आगे से इस तरह के किसी भी मामले के आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

कोर्ट ने कहा आगे से लगाएंगे जुर्माना

कोर्ट ने कहा कि हम निर्देश देते हैं, उसे सबक सीखने दें, यह चार्जशीट दाखिल करने का तरीका नहीं है. यह अजीब है कि यूपी में यह आए दिन हो रहा है, वकील भूल गए हैं कि सिविल अधिकार क्षेत्र भी है.

सीजेआई ने कहा कि मैं पुलिस उप- महानिदेशक से भी इस मामले में पहल करने के लिए कहूंगा. यह गलत है.हम इस मामले को पासओवर कर रहे हैं, लेकिन अब जो भी मामला (यूपी में) आएगा, हम पुलिस पर जुर्माना लगाएंगे.

पहले भी SC ने जाहिर की थी चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के मामलों को लेकर पिछले साल दिसंबर में कहा था कि यहां सिविल विवादों को आपराधिक मामलों के रूप में देखा जा रहा है. यह एक चिंता का विषय है. उन्होंने उस समय धोखाधड़ी और विश्वासघात के मामले पर लगी याचिका पर विचार करते हुए ये कहा था. कोर्ट ने कहा था कि यहां लगातार दीवानी विवाद को आपराधिक विवाद में बदला जा रहा है. उन्होंने कहा था कि यह गलत प्रथा है और ऐसा नहीं होना चाहिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |