रामनवमी की शोभायात्रा में जमकर बवाल, पुलिस और भक्तों में हुई झड़प; हैरान कर देगी वजह

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रामनवमी के मौके पर रावतपुर से निकाले जाने वाली शोभायात्रा में भक्तों और पुलिस को बीच झड़प हो गई. आरोप है कि किसी ने भीड़ से पुलिस के ऊपर जूता फेंक दिया था. इसके बाद पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ लिया. पुलिस युवकों को पकड़ ले जा रही थी कि भक्तों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और फिर इसके बाह वह सभी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

कानपुर में रामनवमी के दिन हर साल रावतपुर से रामलला समिति की भव्य शोभायात्रा निकलती है. इस यात्रा में कई उप समिति भी शिरकत करती है. अष्टमी वाले दिन कुछ जगहों पर धार्मिक गाने और भजन चल रहे थे. जिसको पुलिस ने बंद करवा दिया. आरोप है कि पुलिस ने डीजे और साउंड सिस्टम भी जब्त कर लिए. इसके विरोध में देर रात जमकर नारेबाजी हुई थी. समिति के लोगों ने शोभायात्रा निकालने से इनकार किया तो पुलिस हरकत में आई.

उप समितियों ने शामिल होने से किया था मना

पुलिस की ओर से आयोजकों को काफी समझाने का प्रयास किया गया. जिसके बाद रामलला समिति ने शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया, लेकिन उसकी बाकी उप समितियों ने शोभायात्रा निकालने से इनकार कर दिया. रामलला समिति की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई तो उसमें उप समितियों ने शिरकत करने से इनकार कर दिया. शनिवार को रामनवमी के दिन रामलला समिति शोभायात्रा निकाल रही थी, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |