लौंडा नाच देख रही थी पत्नी, पति ने जताया ऐतराज, गुस्साई महिला ने कुएं में लगा दी छलांग

बिहार के जमुई में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां मलयपुर थाना क्षेत्र के डोमटोली गांव में बीती रात लौंडा नाच का कार्यक्रम चल रहा था. एक महिला यहां लौंडा नाच देख रही थी, जब इसका पता पति को लगा तो उसने ऐतराज जताया. साथ ही पत्नी को फटकार लगाई. इसी बात को लेकर गुस्साई पत्नी ने कुएं में छलांग लगा दी. हालांकि, कुएं में पानी कम रहने के कारण पत्नी की जान बच गई. घरवालों ने महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया.

स्थानीय लोगों ने बताया की पति राजेंद्र तूरी उर्फ डिस्को देर रात काम कर लौटे थे. तो उन्होंने देखा कि गांव के ही तांती टोला में लौंडा नाच का कार्यक्रम हो रहा है. नजदीक आने पर उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी नंदनी देवी भी नाच का लुत्फ उठा रही है. पत्नी को नाच देखते हुए पति को गुस्सा आ गया. फिर नाराज़ पति ने पत्नी को खूब डांट फटकार लगाई. सैकड़ों लोगों के बीच डांट फटकार सुनकर पत्नी नंदनी गुस्से में घर चली आई, जिसके पीछे-पीछे पति भी घर वापस आया.

कुएं में महिला ने लगा दी छलांग

घर लौटने के बाद पति पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ गया, जिसके बाद नंदिनी ने गुस्से में घर के बगल स्थित कुएं में छलांग लगा दी. गनीमत रही कि कुआं में पानी कमर तक ही था. नंदिनी की जान तो बच गई, लेकिन नंदिनी को शरीर और सिर में गंभीर चोट आई. वही पत्नी के कुएं में कूदने के बाद पति के छोटे भाई ने शोर मचाकर अगल-बगल के स्थानीय लोगों को जुटाया.

महिला को आईं चोटें

इसके बाद कई घंटों के मशक्कत के बाद सीढ़ी में रस्सी बांधकर पत्नी नंदिनी को कुएं से बाहर निकाला गया. कुएं से निकलने के बाद पत्नी दर्द से कराह रही रही थी. पति तुरंत पत्नी को लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास गए और पत्नी का इलाज करवाया. जब इसकी सूचना पत्नी के मायके वालों को मिली तो आनन फानन में नंदनी की मां सुबह उनके घर पहुंची और अपनी बेटी नंदिनी को अपने साथ ले गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |