निकाह के बाद तलाक, हलाला… नहीं रुका जुल्म ओ सितम, दो भाइयों ने गला दबाकर महिला को मार डाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तलाक, हलाला और कत्ल की वारदात का खुलासा करते हुऐ पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा इलाके के सब्दलपुर रेहरा गांव की आसमां ने 26 मार्च को चांदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने पांच साल पहले अपनी बेटी आशिका की शादी बास्टा के रहने वाले कामिल से की थी, लेकिन पिछले सवा साल से वह अपनी लड़की आशिका से नहीं मिली है और न ही उसकी फोन पर ही बात हुई है. उसे शक है कि कामिल और उसके घरवालों ने मिलकर उसकी लड़की आशिका को कहीं गुम कर दिया है या कहीं बेच दिया है.

चांदपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जब छानबीन शुरू की तो कामिल के परिजनों ने पूछताछ में बताया कि कामिल से आशिका का निकाह तो हुआ था, लेकिन दो साल पहले कामिल ने आशिका को तीन तलाक दे दिया था. उसके बाद कामिल के बड़े भाई आदिल से आशिका का हलाला कराया. तब से आशिका आदिल की बीबी बन कर ही आदिल के साथ रह रही थी.

सख्ती से पूछने पर उगला सच

पुलिस ने तलाक और हलाला की बात सुन कर आदिल से आशिका के बारे में पूछताछ की तो आदिल ने बताया कि आशिका का परिवार के ही किसी युवक के साथ चक्कर चल रहा था, जिसके साथ वह कहीं भाग गई. अब उसे नहीं मालूम कि वह कहां है, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती कर आदिल से आशिका के बारे में पूछा तो आदिल ने जो पुलिस को जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई.

2023 में कर दी थी हत्या

आदिल ने कहा, “मुझे और मेरे भाई आशिका के पहले शौहर कामिल को पूरा शक था और हमारी चांदनी चाची को भी पता था, हमने आशिका को पहले भी तीन बार समझाया था कि इन हरकतों से बाज आ जाए, लेकिन आशिका नहीं सुधरी तो मैंने (आदिल) कामिल और चांदनी चाची के साथ मिलकर 21 नबंवर 2023 को आशिका की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव नाईवाला से हल्लूपुरा के बीच एक कूड़े के गहरे गड्ढे में दबा दिया था.”

दोनों भाइयों को किया गिरफ्तार

इसके बाद आदिल पुलिस और आशिका के परिजनों के साथ बताए गए स्थान पर गया, जहां चार-पांच फीट गहरे गड्ढे से आशिका की लाश के अवशेष कंकाल हड्डियां बरामद की गईं. इस हैरतअंगेज मामले का खुलासा करते हुए बिजनौर के एसपी देहात विनय कुमार सिंह ने बताया कि पु्लिस ने कार्रवाई करते हुए आदिल और उसके भाई कामिल को गिरफ्तार कर लिया है और फरार चाची चांदनी की गिरफ्तारी की भी कोशिश की जा रही है. उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |