फर्जी नाम, फेक ID… आसिफ से बना आशीष, B.A की छात्रा को फंसाया, होटल में ले जाकर किया रेप

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बीए की छात्रा से फर्जी नाम बताकर दोस्ती करने और फिर धोखे से होटल में ले जाकर रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम आसिफ कुरैशी है, लेकिन वह खुद को आशीष नाम से छात्रा को जानबूझकर गुमराह कर रहा था. पुलिस ने उसे हाईवे पर स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है. उसके पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आसिफ ने छात्रा से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया और अपना नाम आशीष बताया. कुछ दिनों की बातचीत के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और छात्रा ने उस पर भरोसा कर लिया. इसके बाद आरोपी ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया. वह उसे फरीदपुर क्षेत्र में एक होटल में ले गया. वहां आरोपी ने छात्रा को झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छात्रा को धीरे-धीरे शक हुआ और उसने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई, तो सच्चाई सामने आई. मालूम हुआ कि युवक आशीष नहीं बल्कि आसिफ कुरैशी है. इसके बाद छात्रा ने हिम्मत कर फरीदपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही समय में उसे गिरफ्तार कर लिया. जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

आरोपी से फर्जी आधार कार्ड बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से एक फर्जी आधार कार्ड मिला. जिस उसने होटल में लगाया था, इससे यह स्पष्ट हो गया कि आसिफ ने पहले से ही अपनी पहचान छुपाने और धोखाधड़ी करने की योजना बना रखी थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी, पहचान छुपाने और फर्जी दस्तावेज रखने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं आसिफ ने इसी तरह और भी लड़कियों को निशाना तो नहीं बनाया.

पहचान छिपाकर रखा दूसरा नाम

इस मामले में सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि आसिफ नाम के युवक ने अपनी पहचान छिपाकर अपना नाम आशीष रख एक छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया. वह उसे होटल में ले गया और उसके साथ रेप किया. छात्रा की तहरीर पर फरीदपुर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी फरीदपुर का ही रहने वाला है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |