‘नीतीश ने भरोसा तोड़ा’, वक्फ पर JDU में घमासान! कई मुस्लिम नेताओं ने छोड़ा साथ

वक्फ बिल भले ही संसद के दोनों में पास हो गया हो, इसके पास होने के बाद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं. संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पर जेडीयू के समर्थन के बाद इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है. पार्टी के कई पुराने नेता अब नीतीश का साथ छोड़ रहे हैं. अब तक पांच से ज्यादा मुस्लिम नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. पार्टी से नाराजगी के कारण नेताओं ने नेम प्लेट को उखाड़ कर तोड़ दिया इसके साथ ही सीएम नीतीश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. नेताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने भरोसा तोड़ा है.

वक्फ बिल के विरोध में पार्टी छोड़ने वालों में राजू नैयर, तबरेज सिद्दीकी अलीग, नदीम अख्तर, मोहम्मद शाहनवाज मलिक और मोहम्मद कासिम अंसारी शामिल हैं. साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू) के नेताओं के इस्तीफे से पार्टी की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है.

राजू नैयर ने अपने इस्तीफे में कहा कि वह वक्फ संशोधन विधेयक के लिए जेडीयू) के समर्थन से बहुत आहत हैं, उन्होंने इसे काला कानून बताया जो मुसलमानों पर अत्याचार करता है. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित होने और समर्थन मिलने के बाद मैं जेडीयू) से इस्तीफा दे रहा हूं और पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होने की बात कही है.

मुख्यमंत्री ने भरोसा तोड़ा- तबरेज हसन

तबरेज हसन ने शुक्रवार को जेडीयू) प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संबोधित अपने इस्तीफे में कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक के लिए पार्टी के समर्थन ने मुसलमानों का भरोसा तोड़ा है, जो मानते हैं कि यह धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के लिए है. तबरेज ने एक पत्र में लिखा कि मुझे उम्मीद थी कि आप अपनी धर्मनिरपेक्ष छवि को बनाए रखेंगे, लेकिन इसके बजाय, आपने उन लोगों का साथ दिया, जिन्होंने लगातार मुसलमानों के हितों के खिलाफ काम किया है.

संसद में पास हुआ विधेयक

वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक, 2024 को लोकसभा के बाद राज्यसभा ने पास कर दिया है. करीब 12 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास हुआ. लोकसभा में बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े तो वहीं इसके खिलाफ 232 वोट पड़े. वहीं राज्यसभा में वक्फ बिल के पक्ष में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े. राज्यसभा में कांग्रेस को बोलने के लिए 45 मिनट का वक्त दिया गया था. कसभा में इस बिल पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |