दिल्ली में अब नहीं होगी पानी की किल्लत, बढ़ाएंगे जल भंडारण, यमुना को करेंगे साफ- मंत्री प्रवेश वर्मा का ऐलान

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि राजधानी के लोगों को अब पानी की किल्लत नहीं होगी. यहां पर जल भंडारण क्षमता की बढ़ाई जाएगी. यमुना नदी साफ होगी और हर घर तक शुद्ध जल पहुंचेगा. उन्होंने ट्रीट किए गए पानी को खुद पीकर उसकी गुणवत्ता परखने के बाद दिल्लीवासियों को आश्वस्त किया कि राजधानी में स्वच्छ और सुरक्षित जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है.

प्रवेश वर्मा आज गुरुवार को दिल्ली के वजीराबाद बैराज, जलाशय, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निरीक्षण किया. इस दौरान वर्मा ने ट्रीट किए गए पानी को खुद पीया और उसकी गुणवत्ता परखी. इसके बाद उन्होंने दिल्लीवासियों को आश्वस्त भी किया कि राष्ट्रीय राजधानी में स्वच्छ और सुरक्षित जल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है.

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि दिल्ली सरकार अगले 50 साल के लिए जल प्रबंधन का मास्टरप्लान तैयार कर रही है, ताकि भविष्य में यहां पर जल संकट जैसी कोई स्थिति न उत्पन्न हो.

राजनीति नहीं जमीनी स्तर पर ठोस कामः प्रवेश

प्लांट का निरीक्षण करने के बाद मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैंने खुद ट्रीट किया हुआ पानी पिया और उसकी गुणवत्ता परखी. यह पूरी तरह सुरक्षित और पीने योग्य पानी है. हमने जनता को भ्रमित करने या डराने की राजनीति की जगह जमीनी स्तर पर ठोस काम किया है और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर नागरिक को स्वच्छ पानी मिले.’

केजरीवाल सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैंने किसी के घर में जाकर 20 लीटर की बिसलेरी की बोतल रखकर दिखावा नहीं किया. मैंने WTP में जाकर वही पानी पिया जो यहां के घरों में सप्लाई हो रहा है. हम पारदर्शी तरीके से दिल्लीवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

यमुना के लिए टेरिटोरियल आर्मी की मदद लेंगेः प्रवेश

दिल्ली की बीजेपी सरकार जल भंडारण क्षमता बढ़ाने और यमुना की सफाई के लिए ठोस कदम उठा रही है. जल मंत्री ने बताया कि वजीराबाद बैराज की जल भंडारण क्षमता को अगले डेढ़ महीने में दोगुना किया जाएगा, जिससे गर्मियों के दौरान भी राजधानी में जल आपूर्ति सुचारू बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि पहले की सरकार ने इस मुद्दे पर सिर्फ बयानबाजी ही की, लेकिन उनकी सरकार जलाशय की खुदाई और विस्तार जैसे ठोस कदम उठा रही है.

उन्होंने कहा कि यमुना में लगातार बढ़ते प्रदूषण और अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए भी कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. दिल्ली जल बोर्ड ने भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी से अनुरोध किया है कि यमुना में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए और कोई भी इसमें कूड़ा-कचरा न डाल सके. इसके लिए निगरानी स्तर को और कड़ा किया जाएगा और कचरा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

50 साल का मास्टर प्लानः प्रवेश वर्मा

प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली में जल प्रबंधन अब तक सिर्फ फायर फाइटर मोड में था, जहां कोई समस्या आई, वहां जाकर अस्थायी समाधान कर दिया गया. लेकिन अब सरकार 50 साल की दीर्घकालिक योजना पर काम कर रही है, जिससे पाइपलाइन लीकेज, जल संरक्षण और जल वितरण प्रणाली को पूरी तरह अपग्रेड कर दिया जाएगा.

जल के अनावश्यक बर्बादी पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की बड़ी समस्या पुरानी पाइपलाइनों और घरों में लगे मोटरों की वजह से बनी लीकेज है, जिससे अनावश्यक जल हानि हो रही है. अभी तक कोई मास्टर प्लान नहीं था, लेकिन अब इस पर काम किया जा रहा है और वैज्ञानिक तरीके से बनाया जा रहा है, जिससे भविष्य में जल संकट जैसी स्थिति ही न बने.

पानी की गुणवत्ता पर पूरी पारदर्शिताः प्रवेश वर्मा

निरीक्षण के दौरान जल मंत्री ने बताया कि वजीराबाद बैराज से आने वाले पानी का TDS का स्तर 170 पाया गया, जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और भारतीय मानकों के अनुसार पूरी तरह सुरक्षित है. सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स (WTP) और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STP) पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार एक IT डैशबोर्ड भी तैयार कर रही है, जिससे हर WTP और STP के जल ग्रहण और निकासी की रीयल-टाइम निगरानी की जा सके.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |