भतीजी की शादी है, आना जरूर… कार्ड लेकर पहुंचा बड़ा भाई, छोटे ने कुल्हाड़ी से काट कर दी हत्या

झारखंड के दुमका में एक छोटे भाई ने बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. दरअसल, बड़ा भाई, छोटे भाई के पास अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण लेकर पहुंचा था. इसी बीच दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले भरोडीह गांव में रहने वाले सनातन हांसदा की बेटी की शादी 5 मई को तय हुई थी. परिवार के लोग शादी की तैयारी करने में जुटे हुए थे. वहीं, पिता नाते-रिश्तेदारों को शादी का कार्ड बांट रहे थे. इसी बीच वह अपने भाई छोटे भाई माइकल हांसदा के पास शादी का निमंत्रण कार्ड लेकर पहुंचे. इसी बीच शराब के नशे में धुत छोटे भाई माइकल हांसदा का बड़े भाई सनातन के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे पर विवाद शुरू हो गया.

तड़प-तड़प कर मौत

दोनों भाईयों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते ही इतना ज्यादा बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी तड़प-तड़प कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. माइकल भाई की हत्या कर फरार होने की तैयारी कर ही रहा था कि उसे गांववालों ने घेर लिया. पहले तो गांववालों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगा लेगी. सनातन की मौत के बाद से ही पूरे परिवार में रो-रोकर बुरा हाल है, जहां कुछ दिनों पहले तक शादी की तैयारी हो रही थी. वहीं, अब मातम पसरा हुआ है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |