रोजमेरी या प्याज, बालों की ग्रोथ के लिए कौनसा ऑयल है बेहतर? जानें

अमूमन लोग चाहते हैं कि उनके बाल लंबे, घने और मजबूत हो. लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान, प्रदूषण और तनाव की वजह से बालों का झड़ना आम समस्या बन गई है. ऐसे में लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे और हेयर ऑयल अपनाते हैं, ताकि बालों की ग्रोथ तेजी से हो सके. लेकिन जब बात बालों की ग्रोथ बढ़ाने की आती है, तो सबसे ज्यादा चर्चा 2 तेलों की होती है, रोजमेरी ऑयल और प्याज का तेल.

रोजमेरी और प्याज, दोनों ही नैचुरल इंग्रीडिएंट्स हैं और इनके तेल का इस्तेमाल लंबे समय से बालों को पोषण देने और झड़ने से बचाने के लिए किया जा रहा है. लेकिन इनमें से कौन सा तेल ज्यादा असरदार है? ये सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि रोजमेरी और प्याज के तेल के क्या-क्या फायदे हैं, ये कैसे काम करते हैं और कौन सा तेल आपकी हेयर ग्रोथ के लिए सबसे बेहतर रहेगा.

1. रोजमेरी ऑयल के फायदे

रोजमेरी ऑयल को लंबे समय से बालों के झड़ने को रोकने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं.

ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है रोजमेरी ऑयल स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाकर हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव करता है, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है और बाल तेजी से बढ़ते हैं.

डैंड्रफ और खुजली से राहत इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प पर मौजूद फंगस और डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं. इसे रेगुलर लगाने से बाल मोटे और घने दिखते हैं.

DHT हार्मोन को ब्लॉक करता है ये हार्मोन पुरुषों और महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या बढ़ाता है. रोजमेरी ऑयल इसे रोकने में मदद करता है, जिससे हेयर फॉल कम होता है.

2. प्याज के तेल के फायदे

प्याज का तेल सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और नए बाल उगाने में मदद करता है. ये बालों के झड़ने को कम करने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में कारगर साबित होता है.

केराटिन प्रोडक्शन बढ़ाता है प्याज के तेल में सल्फर पाया जाता है, जो केराटिन बनाने में मदद करता है. केराटिन बालों के लिए एक जरूरी प्रोटीन होता है, जिसके सबी प्रोडक्शन से बाल मजबूत और घने और शाइनी होते हैं.

बालों का झड़ना कम करता है प्याज का तेल हेयर फॉलिकल्स को पोषण देता है और बालों की ग्रोथ को बूस्ट करता है. साथ ही हेयर फॉल कंट्रोल करने में हेल्पफुल होता है.

स्कैल्प को डिटॉक्स करता है ये डैंड्रफ, फंगल इन्फेक्शन और स्कैल्प इंफ्लेमेशन को कम करता है. साथ ही प्याज में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाते हैं.

कौन सा तेल ज्यादा बेहतर है?

अगर आपकी समस्या बालों के झड़ने और धीमी ग्रोथ की है, तो रोजमेरी ऑयल ज्यादा फायदेमंद रहेगा. अगर आप बालों की जड़ें मजबूत करना और बालों को घना बनाना चाहते हैं, तो प्याज का तेल बेहतर होगा. बेस्ट रिजल्ट के लिए, दोनों तेलों को मिक्स करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपको दोनों के फायदे मिलेंगे और हेयर ग्रोथ तेजी से होगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |