चेहरे पर दही लगाने से क्या होता है? यहां जानें

स्किन केयर के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे अपने हैं जैसे चेहरे पर गुलाब जल, शहद, बेसन जैसी चीजों का उपयोग करते हैं. इसी में दही भी शामिल है. कई लोग इसका उपयोग भी स्किन और हेयर केयर के लिए करते हैं. कुछ लोग दही बेसन, शहद दही और दही टमाटर का फेस पैक बनाकर लगाते हैं, जिससे स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

दही में कैल्शियम, विटामिन बी12, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स जैसे कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. ये सेहत के लिए साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाती है. यहां इसे चेहरे पर लगाने के कुछ फायदे हैं, तो वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में

दही लगाने के फायदे

स्किन को करे एक्सफोलिएट

दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को निकालने में मददगार साबित हो सकता है. दही स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने और निखार लाने में मददगार हो सकती है.

झुर्रियों को करे कम

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट स्किन से फाइन लाइंस और झाइयों को कम करने में मदद कर सकते हैं. इससे स्किन में कोलेजन को बढ़ाने में मदद मिलती है, साथ ही दही में विटामिन बी12 पाया जाता है जिसके कारण स्किन में निखार आ सकता है. दही में ठंडक देने वाले गुण होते हैं, ऐसे में ये सनबर्न की स्थिति से बचाव करने में मदद कर सकता है और स्किन को ठंडक प्रदान कर सकता है.

दही लगाने के नुकसान

एलर्जी की समस्या

सेंसिटिव स्किन या फिर कुछ लोगों को दही से एलर्जी हो सकती है, जिससे स्किन पर रैशेज या जलन हो सकती है. यदि किसी को दही से कोई एलर्जी होती है, तो इसका उपयोग नहीं करना चाहिए.

जलन या रेडनेस होना

दही को आम तौर पर थोड़ा एसिडिक माना जाता है. ऐसे में इसे स्किन पर लगाने से जलन, खुजली और रेडनेस जैसी समस्या हो सकती है, खासकर जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है उन्होंने इसका उपयोग करने से परहेज करना चाहिए. इसके अलावा दही और नींबू लगाने से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि दोनों का नेचरएसिडिक होता है.

अगर आप दही पहली बार स्किन पर लगा रहे हैं तो इससे पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए, खासकर सेंसिटिव स्किन वालों को. इसके अलावा आप दही में बेसन या नींबू कौन-सी चीज मिलाकर उपयोग करते हैं, इसका असर पर स्किन पर पड़ता है. इसलिए ऐसी चीजों का उपयोग न करें जिससे आपको एलर्जी है या जो नेचर में ज्यादा एसिडिक है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |