कुलसुम से बनी ‘ममता’, अगस्त्य मुनि आश्रम में प्रेमी राजेश संग लिए सात फेरे; महंत ने कराई शादी

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक प्रेम कहानी ने नया मोड़ ले लिया. प्रमिका ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कर लिया. युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम ममता रखा और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. युवती के परिजन दूसरे धर्म के लड़के से शादी करने का विरोध कर रहे थे. लेकिन युवती ने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली.

दरअसल, आंवला के मनौना गांव निवासी राजेश दिल्ली में सिलाई का काम करता है. वहीं कुछ साल पहले उसकी दोस्ती उम्मे कुलसुम से हुई. दोनों के बीच मोबाइल पर बातें होने लगीं और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन अलग-अलग धर्मों के होने के कारण उम्मे कुलसुम के घरवाले इसके खिलाफ थे. जब कुलसुम ने शादी की बात घर में बताई तो परिवार ने सख्त विरोध किया. उसने बताया कि उसके परिवार वाले शादी के लिए कभी तैयार नहीं होते. बल्कि उसे जान का खतरा था. ऐसे में वह घर छोड़कर अपने प्रेमी के पास चली गई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया.

अगस्त्य मुनि आश्रम में लिए सात फेरे

बरेली के प्रसिद्ध अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचकर दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की. वहां के महंत केके शंखधार के सामने उन्होंने अपनी शादी की इच्छा जताई. महंत ने बताया कि युवती पूरी तरह बालिग है और उसने अपने दस्तावेज भी दिखाए हैं. युवती ने सनातन धर्म अपनाने की इच्छा जताई, जिसके बाद विधि-विधान से उसका धर्म परिवर्तन कराया गया. अब उसने अपना नया नाम ममता रख लिया है. इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से कुलसुम उर्फ ममता और राजेश ने सात फेरे लिए और विवाह संपन्न हुआ.

परिवार से जान का खतरा

ममता ने शादी के बाद आरोप लगाया कि उसने अपनी मर्जी से राजेश से विवाह किया है, लेकिन उसे अपने घरवालों से जान का खतरा है. उसने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. इस शादी के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना है. कुछ लोग इसे प्यार की जीत बता रहे हैं तो कुछ इसे धर्म परिवर्तन से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, प्रेमी जोड़े का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया और अब वे एक खुशहाल जीवन बितानाचाहतेहैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |