ये सुपारी लेने जैसा… कुणाल कामरा पर बोले एकनाथ शिंदे- हम व्यंग्य समझते हैं लेकिन इसकी सीमा हो

कुणाल कामरा के महाराष्ट्र राजनीति पर किए गए व्यंग्य वाले वीडियो पर शिंदे समर्थकों का गुस्सा भड़का हुआ है. अब इस विषय पर महाराष्ट्र के उपमु्ख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है. हम व्यंग्य को समझते हैं, लेकिन इसकी एक सीमा होनी चाहिए. यह किसी के खिलाफ बोलने के लिए सुपारी लेने जैसा है. सामने वाले व्यक्ति को भी एक निश्चित स्तर बनाए रखना चाहिए अन्यथा क्रिया की प्रतिक्रिया होती है.

वहीं सीएम फडणवीस ने कहा कि कुणाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए, लेकिन कॉमेडियन कुणाल कामरा ने माफी मांगने से मना कर दिया है. कुणाल ने कहा कि मुझे सबक सिखाने की धमकी देने वाले नेता ध्यान रखें कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हमारे अधिकार का उपयोग केवल शक्तिशाली और अमीर लोगों की चापलूसी करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.

आपकी असमर्थता मेरे अधिकार की प्रकृति को नहीं बदलती है. जहां तक मुझे पता है, हमारे नेताओं और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के सर्कस का मजाक उड़ाना कानून के खिलाफ नहीं है. मैंने जो कहा वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के बारे में कहा था.

इस तरह की कॉमेडी महाराष्ट्र में नहीं बर्दाश्त की जाएगी

माफी मांगने से मना करने पर महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश रामदास कदम ने कहा कि उन्हें सज़ा दी जाएगी. अगर आप सुप्रीम कोर्ट, भारत के प्रधानमंत्री, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं तो यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है.

आप महाराष्ट्र या भारत में इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते. हम कॉमेडी का आनंद लेते हैं, लेकिन इस तरह की कॉमेडी महाराष्ट्र में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |