KGMU की बिल्डिंग से गिरकर महिला की मौत, कैंसर का चल रहा था इलाज; लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की बिल्डिंग से गिरने से एक महिला की मौत हो गई. महिला लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी और उसका अस्पताल में लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था. आज सोमवार को बाहृय रोगी विभाग (OPD) में डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंची थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

लखनऊ के केजीएमयू में एक महिला मरीज की शताब्दी फेज-2 की बिल्डिंग से गिरने की वजह से मौत हो गई. मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी की रहने वाली दीपमाला(32) के तौर पर हुई है, जो अस्पताल में कैंसर का इलाज कराने के लिए आई थी. दीपमाला का इलाज लंबे समय से सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट में चल रहा था. सोमवार को ओपीड़ी में डॉक्टर से रूटीन चेकअप कराने के वह अपने पिता के साथ रविवार की शाम ही केजीएमयू परसिर में पहुंच गई थी.

जांच में जुटी पुलिस

इस बीच डॉक्टर को दिखाने से पहले ही सोमवार को उसकी मौत हो गई. खून से लथपथ पड़ी महिला को देखते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया. उसे आनन-फानन में ट्रामा सेंटर में ले गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी होते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दीपमाला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जाचं शुरू कर दी है.

कैंसर का चल रहा था इलाज

इस मामले में पुलिस आत्महत्या सहित कई पहलूओं पर जांच कर रही है. केजीएमयू के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टर नसीम अख्तर की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था. डॉक्टर की माने तो महिला को प्राइवेट पार्ट में कैंसर था. एडवांस स्टेज में कैंसर होने के कारण महिला को 3 हफ्ते में एक बार बुलाया जाता था. सुबह अचानक दीपमाला ने केजीएमयू की बिल्डिंग से गिरने की खबर ने पूरे केजीएमयू में हड़कंप मचा दिया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |