रिश्वतखोरी पर CBI का एक्शन, 15 लाख घूस लेते पकड़ा गया NHAI का GM

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के महाप्रबंधक (GM) को 15 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है. रामप्रीत पासवान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पटना रीजनल ऑफिस में GM हैं. सीबीआई की छापेमारी में 1.18 करोड़ रुपये कैश के रूप में बरामद की है.

सीबीआई की छापेमारी में महाप्रबंधक के पास से नकदी भी बरामद हुई है. एजेंसी को 1.18 करोड़ रुपये मिले हैं. सीबीआई पहले भी NHAI के अधिकारियों की रिश्वतखोरी के खिलाफ लगातार छापेमारी करती रही है.

पिछले साल भी CBI ने की थी छापेमारी

पिछले साल जून में भी सीबीआई ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में तैनात NHAI के महाप्रबंधक पुरुषोत्तम लाल चौधरी को गिरफ्तार किया था. पुरुषोत्तम लाल को 10 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में 6 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए.

गिरफ्तार लोगों में NHAI के सलाहकार शरद वर्मा और उनके रेजिडेंट इंजीनियर प्रेम कुमार सिन्हा के अलावा आरोपी कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक के चार कर्मचारी बृजेश मिश्रा, अनिल जैन, सत्यनारायण अंगुलुरी और शुभम जैन शामिल थे. इन आरोपियों को NHAI की ओर से कंपनी को दिए गए झांसी-खजुराहो प्रोजेक्ट के फाइनल बिल के प्रोसेसिंग और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NoC) जारी करने के साथ ही अंतिम हस्तांतरण के लिए रिश्वत मिल रही थी.

MP के रिश्वतकांड में पकड़े गए थे GM

तब सीबीआई ने रिश्वतकांड में गिरफ्तार 7 आरोपियों समेत 10 संदिग्धों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. उन पर आरोप थे कि पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड के डायरेक्टर योगेश जैन और टीआर राव एनएचएआई के अधिकारियों को फायदा पहुंचाने के एवज में घूस दे रहे थे.

पिछले साल ही मार्च में भी सीबीआई ने मध्य प्रदेश के एक रिश्वतकांड में NHAI के 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. इसमें एक प्राइवेट कंपनी के 2 डायरेक्टर्स के अलावा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के 2 वरिष्ठ अधिकारियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद की गई शुरुआती तलाशी में 1.1 करोड़ रुपये भी जब्त किए गए थे.

इस घूसकांड में गिरफ्तार किए गए अधिकारियों की पहचान एनएचएआई के महाप्रबंधक और परियोजना निदेशक अरविंद काले और मध्य प्रदेश के हरदा में प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक (Deputy GM) बृजेश साहू के रूप में हुई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |