सहारनपुर: 3 नहीं… 4 मर्डर हो जाते, बीजेपी नेता योगेश रोहिला ने दबा दिया था पिस्टल का ट्रिगर, कैसे बची भाई की जान?

एक पिता जो अपने दो बेटों और बेटी से बेइंतहा प्यार करता था, वो कैसे उनकी हत्या कर सकता है. ये सवाल बीजेपी नेता योगेश रोहिला से हर कोई कर रहा है. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बीजेपी के जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेश ने जो किया, उसे सुनकर भी रूह कांप जाती है. गोली लगने के बाद तीनों बच्चों की जो तस्वीरें सामने आईं, उन्हें देखकर पुलिसकर्मी भी दहल गए. मासूम बच्चों के सिर में पिस्टल सटाकर गोलियां मारी गईं. इस वारदात में चचेरे भाई की भी जान चली जाती, लेकिन योगेश की पिस्टल से गोलियां खत्म हो गईं और उसकी जान बच गई.

पत्नी नेहा और बड़ी बेटी श्रद्धा को गोली मारने के बाद भी योगेश रोहिला नहीं रुका. बेटे देवांश और शिवांश जब ये मंजर देखकर भागने लगे तो उन्हें भी उसने दौड़कर गोली मार दी. गोलियों की आवाज सुनकर योगेश का चचेरा भाई जब आया और उसने उसे पकड़ने की कोशिश की तो योगेश ने उसके ऊपर भी पिस्टल तान दी और ट्रिगर दबा दिया. लेकिन तब तक पिस्टल की गोलियां खत्म हो चुकी थीं.

वारदात के बाद खुद पुलिस को जानकारी दी

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े. जमीन पर खून से लथपथ पड़े नेहा और तीन बच्चों को उठाकर अस्पताल ले जाने लगे. लेकिन बेटी श्रद्धा ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था. बाकी की सांसें चल रही थीं. पत्नी नेहा और तीनों बच्चों को गोली मारकर आरोपी योगेश रोहिला इत्मीनान से बैठ गया. खुद पुलिस अधिकारियों ओर अपने रिश्तेदारों को फोन करके बताया कि उसने ये घटना की है.

पुलिस पूछताछ में जानकारी मिली है कि योगेश रोहिला को पत्नी नेहा पर शक था कि उसका किसी के साथ अफेयर चल रहा है. उसने उससे बात की, लेकिन नेहा उससे झगड़ा करने लगी, इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच कहासुनी होती थी. कुछ दिन पहले योगेश ने नेहा को किसी युवक के साथ बाजार में देखा था. इसके बाद योगेश ने नेहा को चेताया था और कहा था कि इस वजह से गांव में काफी बदनामी हो रही है.

पत्नी का गाना सुनकर भड़का

शनिवार को जब नेहा एक फिल्मी गाने को बार बार योगेश के सामने गुनगुना रही थी तो योगेश ने उसे गुस्से में मना किया. लेकिन नेहा गाना गुनगुनाती रही. योगेश का पारा चढ़ गया ओर वो बच्चों को लेने स्कूल चला गया. घर आकर दोनों में फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद योगेश ने ये घटना की. वही गांव के लोग दबी जबान से कहते है कि योगेश मानसिक तनाव में तो था लेकिन उसकी पत्नी का किसी से कोई अफेयर नहीं था वो बहुत अच्छी महिला थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |