जस्टिस वर्मा कैश कांड: पहले सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया वीडियो, अब दिखे 500-500 के जले नोट

दिल्ली हाईकोर्ट के जज रहे जस्टिस वर्मा के घर पिछले दिनों लगी भले ही बुझ गई हो, पर इसकी लपटें आज भी उठ रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि आग लगने और बुझने के बाद पहले सुप्रीम कोर्ट ने कथित पैसों से भरे कमरें का वीडियो जारी किया, तो वहीं अब जस्टिस वर्मा के घर के बाहर से जले हुए नोट बरामद हुए हैं.

रविवार सुबह सफाई के लिए पहुंचे NDMC के सफाई कर्मचारी को तुगलक रोड की सफाई करने के दौरान जस्टिस वर्मा के घर के बाहर 20 से 25 जले हुए 500 का नोट पड़े हुए मिले. कर्मचारियों के मुताबिक जस्टिस वर्मा के घर की बाउंड्री के ठीक बाहर ये जले हुए नोट पड़े थे.

हालांकि, जस्टिस वर्मा ने अपनी सफाई में कहा है कि कथित नोट से उनका या उनके परिवार का कोई संबंध नहीं है. घटना के वक्त वो मध्यप्रदेश में थे, जिस जगह नोट बरामदगी की बात की जा रही है वो एक स्टोर रूम है. जहां स्टाफ का आना जाना रहता था.

क्या बोले सफाई कमर्चारी?

सफाई कर्मचारी इंद्रजीत ने बताया कि हम इस सर्कल में काम करते हैं. सड़कों से कूड़ा इकट्ठा करते हैं. हम 4-5 दिन पहले यहां सफाई कर रहे थे और कूड़ा इकट्ठा कर रहे थे, तभी हमें 500 रुपये के जले हुए नोटों के कुछ छोटे-छोटे टुकड़े मिले. हमें उसी दिन ये मिले थे. अब हमें 1-2 टुकड़े फिर मिले हैं. हमें नहीं पता कि आग कहां लगी थी. हम सिर्फ़ कूड़ा इकट्ठा करते हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जस्टिस वर्मा के 30 तुगलक क्रीसेंट स्थित सरकारी आवास मे 14 मार्च यानी होली के दिन रात करीब साढ़े ग्यारह आग लगी थी. पहली कॉल PCR को की गई जिसके बाद तकरीबन 11 बजकर 43 मिनट पर दमकल की दो गाड़िया मौके पर आईं. उस वक्त घर के बाहर दिल्ली पुलिस और CPWD के कर्मचारी मौजूद थे. दमकल विभाग के मुताबिक आग बुझाने के दौरान वहां से जले हुए नोट मिले थे.

15 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने CJI को कहा की दिल्ली पुलिस के पास एक वीडियो है, जिसमे बोरे में जले हुए नोट मिले हैं. वीडियो देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए एक कमेटी बनाई और सुप्रीम कोर्ट ने पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक की.

जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित

जस्टिस वर्मा मामले में सीजेआई ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है. इस कमेटी में जस्टिस शील नागू, जस्टिस संधावालिया और जस्टिस शिवरमन शामिल हैं. CJI ने संजीव खन्ना ने जस्टिस वर्मा को न्यायिक कार्य से दूर रहने के लिए कहा गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |