CM सिटी में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक का खेल! लेजर से डेट बदलकर खपाई जा रही थी बोतलें, हैरान कर देगा फूड सेफ्टी विभाग का खुलासा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बड़े पैमाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने एक्सपायर डेट को कोल्ड ड्रिंक सीज किया है. इतना ही नहीं टीम को एक्सपायरी डेट को लेजर के जरिए बदलने के सबूत भी मिले हैं. ठंड में कोल्ड ड्रिंक की बिक्री कम होने की वजह से दुकानदारों के पास पर्याप्त मात्रा में कोल्ड ड्रिंक का स्टॉक हो जाता है. 6 महीने बाद कोल्ड ड्रिंक एक्सपायर हो जाती है. एक्सपायर होने की स्थिति में उसे नष्ट करना पड़ता है, लेकिन कुछ व्यापारी उसे नष्ट करने की बजाय एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक का सौदा कर रहें हैं.

गोरखपुर में कुछ व्यापारी एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक को आधी कीमत पर खरीद ले रहे हैं और उसमें लेजर से डेट बदलकर बाजार में बेच रहे हैं. इलाके में दो दिन तक चली कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने 3000 से अधिक कोल्ड ड्रिंक की पेटियों को सीज किया है. कोल्ड ड्रिंक को लेकर बड़े पैमाने पर खरीद फरोख्त का काम चल रहा था. जब इस मामले की जानकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम को लगी तो उन्होंने छापेमारी शुरू कर दी.

लेजर की मदद से बदली जा रही थी डेट

टीम को यह जानकारी मिली थी कि कुछ व्यापारी एक्सपायर हो चुकी कोल्ड ड्रिंक की डेट को लेजर की मदद से बदलकर उसे मार्केट में बेच रहे हैं. दुकानदार इसे आधे रेट पर खरीद रहे हैं. आरोपी बेहद ही चालाकी से एक्सपायर हो चुकी कोल्ड ड्रिंक को खपाने के लिए गत्ते में ताजा माल के साथ पुरानी बोतल को मिला कर उसका ट्रांसपोर्ट कर रहे थे. लेजर की मदद से डेट बदलने से आमतौर पर कोई इसे पकड़ नहीं पता है. गर्मी में कोल्ड ड्रिंक की डिमांड ज्यादा होने की वजह से आमतौर पर ज्यादातर लोग उसका एक्सपायरी डेट चेक नहीं करते हैं.

एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की हो रही थी बिक्री

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने जब कुछ दिन पहले गोरखपुर के महेवा मंडी स्थित संदीप ट्रेडर्स पर छापेमारी की तो यह मामला सामने आया और उसके बाद टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी थी. संदीप ट्रेडर्स के यहां से टीम को 115 बोतल एक्सपायर हो चुकी कोल्ड ड्रिंक मिली थी. 1 लीटर वाली कोल्ड ड्रिंक कि इन बोतलों पर लेजर से एक्सपायर डेट बदल दी गई थी. कोल्ड ड्रिंक की एक्सपायरी होने की तिथि 25 फरवरी 2025 थी, जिसे लेजर की मदद से बदलकर 28 अगस्त 2025 कर दिया गया था.

सीज की कोल्ड ड्रिंक की पेटियां

लेजर की मदद से दो को आठ बनाकर उसे मार्केट में बहुत ही आराम से बेचा जा रहा था. टीम को यहां से कई अन्य जगहों पर एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक के तार जुड़ते हुए नजर आए. इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने गोरखपुर के डोमिनगढ़ स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स पर छापेमारी की, जहां से बड़े पैमाने पर एक्सपायर हो चुकी कोल्ड ड्रिंक की खेप मिली. विभाग ने यहां जब व्यापारी से पूछताछ की गई तो वह कोई सटीक जवाब नहीं दे सका. वही टीम ने खोराबार कि एक फर्म पर भी छापेमारी की तो वहां भी बड़ी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी कोल्ड ड्रिंक मिली. जिस टीम ने इस सीज कर दिया है.

‘आगे भी चलता रहेगा अभियान’

विभाग के पूछताछ में ये मामला भी सामने आया है कि कंपनी की ओर से की गई पैकेजिंग पर बैच नंबर लिखा होता है और बैच नंबर ही बताता है कि कोल्ड ड्रिंक किस डेट में तैयार की गई है. वहीं, इस मामले में सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि कंपनियों को पत्र लिखकर बोतलों और पैकेट पर बैच नंबर लिखने के लिए कहा गया है. सहायक आयोग डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |