जल्द आएगा ये फीचर, वीडियो के साथ-साथ वाइस क्वालिटी होगी शानदार

वीडियो कंटेंट से रिच प्लेटफॉर्म YouTube अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है, जिससे उनको मदद मिल सके और उनका एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म पर शानदार रहे. यूट्यूब की ओर से एक ऐसे ही यूजर फ्रेंडली फीचर की टेस्टिंग की जा रही है, जिसके आने के बाद आप यूट्यूब पर वीडियो के साथ-साथ ऑडियो भी एडजस्ट कर पाएंगे.

यूट्यूब पर आप अभी कोई वीडियो देखते हैं, तो उसकी क्वालिटी अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं. आपको वीडियो 144p पर देखना है या फिर 720p पर आप स्क्रीन के कोने में दिख रहे ऑप्शन पर क्लिक करके अपने हिसाब से क्वालिटी सेट कर सकते हैं, लेकिन आपने देखा होगा कि अगर आप वीडियो क्वालिटी को आगे पीछे करते हैं, तो आवाज सेम ही रहती है, आप भले ही उसे अपने हिसाब से तेज और धीमा करें, लेकिन उसका मॉड्यूलेशन वैसे ही रहता है. लेकिन नए फीचर के बाद ऐसा नहीं होगा. आप अपने हिसाब से ऑडियो बढ़ा सकते हैं.

कितनी होती है ऑडियो

YouTube पर जो भी वीडियो आप देखते हैं. चाहे वह 144p की क्वालिटी पर हो या फिर 720 या 1080p की क्वालिटी पर हो. उसमें Opus 251 ऑडियो फॉर्मेट मिलता है, जो कि सभी वीडियो क्वालिटी पर सेम रहता है. वहीं, अगर इसके बारे में आपको बताएं तो Opus एक ऑडियो कोडिंग फॉर्मेट होता है और 251 कोडेक ऑप्शन है, जो कि 128kbps बिटरेट पर 48KHz के वाइस के बराबर होती है.

3 ऑप्शन के साथ आएगा फीचर

यूट्यूब ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन के कोड को देखने पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ऑडियो बिटरेट सेलेक्ट करने के 3 ऑप्शन प्लेटफॉर्म की ओर से दिए जाएंगे. पहला ऑप्शन ऑटोमैटिक होगा, जो कि इंटरनेट स्पीड के हिसाब से ऑडियो क्वालिटी को एडजस्ट करेगा. दूसरा ऑप्शन नॉर्मल होगा. इसमें बेहतर ऑडियो को एडजस्ट करने के फीचर मिलेंगे. वहीं, तीसरा ऑप्शन बिटरेट होगा, जिसमें शानदार क्लैरिटी मिलेगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

MP Accident News: पिटगारा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल     |     National Highway 30 Accident: गंभीर रूप से घायल ड्राइवर सतना रेफर, पुलिस मामले की जांच में जुटी     |     MP CM : मध्य प्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, गिर और साहिवाल जैसी उन्नत नस्ल के पशुओं की बढ़ेगी संख्या     |     Indore News: शैक्षणिक संस्थानों में सुसाइड रोकने के लिए भारत सरकार की ‘स्पंदन योजना’ लागू, लगेंगे टैंपर प्रूफ सीलिंग फैन     |     Dhar News: मान नदी पर सतीपुरा-गढ़ पुल बनने से हजारों ग्रामीणों को मिली राहत, जानलेवा नाव के सफर से मिला छुटकारा     |     Chief Secretary Ashok Barnwal: जनजातीय बहुल जिलों में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी, मुख्य सचिव ने दी मंजूरी     |     Raisen Tiger Attack News: चलती मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे बुजुर्ग पर टाइगर ने बोला हमला, गंभीर रूप से घायल     |     CM Dr Mohan Yadav Visit: शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री, बिजली पोल करंट मामले में प्रशासन सख्त     |     MP News: सुरक्षा के नाम पर बंदिशों के खिलाफ उतरीं 300 से ज्यादा महिलाएं, उठाए कड़े सवाल     |     Bihar Crime : जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए लगाया गया था करंट, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत     |