MNS के गुड़ी पाडवा सम्मेलन का रास्ता साफ, शिवाजी पार्क में 30 मार्च को होगी जनसभा

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे का गुड़ी पाड़वा सम्मेलन 30 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित होगा. मुंबई नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने इस सम्मेलन को मंजूरी दे दी है. राज्य भर से मनसे कार्यकर्ता इस जनसभा में शामिल होंगे. ठाकरे इस सम्मेलन में पार्टी संगठन और महाराष्ट्र की राजनीति पर अपनी बात रख सकते हैं. इस विशाल जनसभा में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.

मुंबई के शिवाजी पार्क में राज ठाकरे की इस सभा में भारी भीड़ जुटने की संभावना है. हर साल यहां गुड़ी पड़वा के मौके पर सभा का आयोजन किया जाता है. नागपुर हिंसा और महाराष्ट्र एमएलसी चुनावों पर भी राज ठाकरे बोल सकते हैं.

इस कार्यक्रम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, कि आयोजित किया जाएगा या फिर नहीं. हालांकि आखिर समय में प्रशासन ने अनुमति दे दी है. अब इसको बड़े लेवल पर तैयारियां की जाएंगी. मनसे हर साल मराठी नववर्ष के अवसर पर पड़वा मेला आयोजित करती है. यह मेला मनसे कार्यकर्ताओं का मुख्य आकर्षण होता है और इसे आगामी नगर निगम चुनावों की पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है.

इस साल कब है गुड़ी पड़वा?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर शुरू हो रही है. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर खत्म हो जाएगी. हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य होती है. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल गुड़ी पड़वा का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा. इसी दिन पूजा भी की जाएगी.

गुड़ी पड़वा का पर्व का धार्मिक महत्व तो है ही. साथ ही ये पर्व जीवन में में शुभता और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है. गुड़ी पड़वा के दिन घरों में गुड़ी (विजय पताका) पहराई जाती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |