होली पर पिटने से नहीं, हार्ट अटैक से हुई थी मुस्लिम बुजुर्ग की मौत… पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

यूपी के उन्नाव जिले में मुस्लिम बुजुर्ग की होली के रंग से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से मौत हुई थी. एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट निकला है. साथ ही बताया कि बुजुर्ग के शव पर कोई भी चोट का निशान नहीं है.

एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीफ की मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है. उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया है. शनिवार को बुजुर्गों की मौत पर जमकर हंगामा हुआ था. परिजनों ने होली खेल रहे टोली पर रंग डालने से मना करने पर पीट पीटकर मारने का आरोप लगाया था.

हार्ट अटैक से हुई मौत

एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम वीडियो ग्राफी और डॉक्टर के पैनल से कराया गया है.मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं पाया गया है और ना ही मारपीट की पुष्टि हुई है. इसके अलावा अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है. ऐसे में किसी प्रकार की भ्रामक खबर को प्रसारित न किया जाए. थाना प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि शनिवार की देर शाम मृतक के शव को दफन कर दिया गया था साथ ही बताया कि अब शांति बनी हुई है.

दौड़ते समय गिरने से हुई मौत

मोहम्मद शरीफ उम्र 56 वर्ष शनिवार की सुबह घर से बाहर निकले थे और ऑटो से कहीं जा रहे थे. शरीफ जैसे ही कासिफ अली सराय मोहल्ले के पास पहुंचे तो कुछ लोग होली खेल रहे थे तभी कुछ स्थानीय युवकों ने जबरन उन पर रंग डालने का प्रयास किया. इस दौरान वह भागे और गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गई.

परिजनों ने लगाया था पीटकर मारने का आरोप

मृतक की बेटी मुस्कान और भतीजा शमीम ने आरोप लगाया था कि युवकों ने चाचा के साथ जबरन रंग खेलने की कोशिश की और उनके साथ मारपीट भी की, जिससे उनकी जान चली गई. घटना से लोग आक्रोशित हो गए थे और सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हो गए जिसको देखते हुए सीओ सिटी सोनम सिंह के साथ शहर काजी ने लोगों से शांत रहने की अपील की थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |