कोल्पिंग स्कूल सर्वश्रेष्ठ परिणाम की ओर अग्रसर, स्कूल की छात्रा का नोसेना

मक्सी।।
कोल्पिंग कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल, कनासिया की होनहार एवं अनुशासित छात्रा नंदनी तोमर पिता अमर सिंह तोमर ने अपनी कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए प्रथम प्रयास में ही भारतीय नौसेना में अपना स्थान सुनिश्चित किया । नंदनी तोमर शुरू से ही पढ़ाई एवं अन्य गतिविधियों में रुचि रखती थी । पूर्व में नंदनी के भाई राम सिंह तोमर का चयन भी भारतीय नौसेना में हुआ था। राम सिंह तोमर सत्र 2018-19 की कक्षा 12वीं के टॉपर विद्यार्थी थे। इनके पिताजी श्री अमर सिंह तोमर कोल्पिंग कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल के पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष है।जो की विद्यालय के उज्जवल भविष्य की ओर हमेशा अग्रसर रहते है। इस वर्ष की एन.सी.सी इकाई का यह दूसरा परिणाम रहा। इस से पूर्व कुलदीप सिंह चन्द्रा का चयन भारतीय थल सेना में हुआ था। नंदनी तोमर अपनी ट्रेनिंग के लिए 25 अप्रेल 2025 को चिलका, ओड़िसा के लिए रवाना होगी। संस्था प्राचार्या सिस्टर लिटिल फ्लावर द्वारा नंदनी तोमर को आशीर्वाद प्रदान किया गया एवं पूरा कोल्पिंग परिवार छात्रा की उज्जवल भविष्य की कामना करता है । जानकारी एन.सी.सी अधिकारी श्री तालिब हुसैन द्वारा दी गई ।


मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |